: डिंडौरी में 3 बाइक सवारों को ऑटो ने उड़ाया: मड़ई वापस लौट रहे थे घर, तभी सड़क पर मची चीख-पुकार, हादसे में तीन लोग...!
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में इन दिनों जगह-जगह मड़ई मेला का आयोजन हो रहे हैं। क्षेत्र में आयोजित हो रहे मड़ई मेला में लोग घूमने जा रहे हैं,वहीं चालक भी वाहनों को तेज रफ्तार से चला रहे हैं। इसी बीच मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी अपने साथी के साथ चाबी मड़ई घूमने गए थे।वापस घर लौटते समय धमनी तिराहा नाका के पास पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए हैं, जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी में भर्ती कराया गया है।
ये है पूरी घटना जनकारी के अनुसार मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी राजेश धुर्वे 9 जनवरी 2024 को अपने साथी अनिल धुर्वे के साथ मोटरसायकल क्र.एमपी 20 एनडब्ल्यू 9023 से चाबी मड़ई मेला घूमने गये थे। घर वापस घर ग्राम पड़रिया जा रहे थे। रास्ते में संकरी मरावी निवासी डुलहरी मिली थी, जिसे भी साथ में लेकर तीनों वापस घर आ रहे थे। घटना के बाद चालक फरार जानकारी के अनुसार बाईक सवार जैसे ही धमनी तिराहा नाका के पास पहुंचे थे। उसी दौरान कठौतिया तरफ से एक काली रंग की आटो का चालक अपनी आटो को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया। मोटरसायकल को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों मोटरसायकल सहित गिर गए। हादसे के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया है। बताया गया कि आटो ग्राम भोड़साज के संतोष भवेदी का है। चालक के विरूध्द मामला दर्ज घटना के बाद तीनों घायलों को डायल 100 की मदद से मेहंदवानी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने चालक के विरूध्द अपराध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन