: सोनम कपूर का कमिटमेंट देख बाग-बाग हुआ आनंद आहूजा का दिल, बोले- तुस्सी ग्रेट हो...
Sonam Kapoor Anand Ahuja: सोनम कपूर के पति और कारोबारी आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री के लिए खूबसूरत पोस्ट लिखा. साथ ही, उनकी जमकर तारीफ की. बता दें कि यह पोस्ट मदर्स डे के मौके पर लिखा गया, जो यूके में मार्च के दौरान मनाया जाता है. आनंद ने सोनम की तारीफ करते हुए लिखा कि वह उनके बेटे की मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. आनंद के इस पोस्ट ने सोनम को पूरी तरह निशब्द कर दिया.
आनंद ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो
आनंद ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया, जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे वायु को गोद में लिए नजर आईं. यह तस्वीर मुंबई में हुए एक कार्यक्रम की है. आनंद आहूजा ने लिखा, 'मैं यह बात कबूल करता हूं और सोनम भी इसकी पुष्टि कर सकती है कि इमोशनल और सोशल अवेयरनेस कभी मेरी ताकत नहीं रही. नतीजतन, मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि सोनम ने पिछले 17 महीने के दौरान (हकीकत में इससे ज्यादा समय से) अपना और अपने बच्चे का बखूबी ख्याल रखा. सोनम के मां वाले इस रूप को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है.'
आनंद ने लिखी यह बात
आनंद ने आगे लिखा, 'हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जब हम सभी तुरंत तारीफ पाने के आदी हो चुके हैं. ऐसे में मदरहुड के लिए कमिटमेंट दिखाने का मतलब यह है कि आप इस दौर से कहीं ऊपर उठ चुके हैं. बेटी, बहन और पत्नी (गर्लफ्रेंड भी) के रूप में सोनम ने जिन जिम्मेदारियों को निभाया है, मैं उनकी भी काफी तारीफ करता हूं. इसके अलावा सोनम यह भी तय करती हैं कि हमारे बेटे को वह सभी प्यार, सीख और आशीर्वाद मिले, जिससे वह हमारी विरासत को अच्छी तरह समझ सके.'
सोनम ने ऐसे दिया जवाब
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के इस पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, 'ओह वाओ... आई लव यू सो मच... मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूं...' हालांकि, अनिल कपूर अपने दामाद की बात से पूरी तरह सहमत नजर आए. उन्होंने लिखा, एकदम सही कहा आनंद... इसके अलावा भूमि पेडनेकर और महीप कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किए.
2018 में हुई थी सोनम-आनंद की शादी
बता दें कि कई साल तक डेटिंग के बाद 8 मई 2018 के दिन सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे थे. 20 अगस्त 2022 के दिन उनके घर बेटे वायु ने कदम रखा. सोनम और आनंद लंदन में रहते हैं और इंडिया आते-जाते रहते हैं. सोनम कपूर जल्द अपनी नई फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी.
आखिरी बार 'फर्जी' में दिखे एक्टर Amol Palekar की एक्टिंग है जबरदस्त, OTT पर मौजूद इन मूवीज को जरूर देखें
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन