: Indore News: नर्मदा नदी में चलेगी एम्बुलेंस, डाक्टर पूरे समय रहेंगे तैनात
नदी एम्बुलेंस - फोटो : amar ujala digital
विस्तार
नर्मदा नदी के आसपास कई गांव है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा समय पर नहीं मिल पाती है, लेकिन अब उनके लिए नर्मदा नदी में एम्बुलेंस चलाई जा रही है। जो उन्हें चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेगी। आलीराजपुर क्षेत्र के कई गांवों मेें गर्भवती समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती थी। उनकेे लिए भी यह सुविधा मददगार होगी।
नर्मदा समग्र संस्था द्वारा संचालित होने वाली नदी एम्बुलेंस ककराना से चलेगी। आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने नदी एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास आपदा प्रबंधन में मददगार साबित होते है। स्वास्थ्य अभियानों में नदी एम्बुलेंस तो रहेगी। सरकार की अन्य योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए इसकी मदद ली जाएगी। नर्मदा समग्र जल, वन, पर्यावरण, बेहतर स्वास्थ्य, जैव विविधता को बढाने के प्रयास कर रही है। ग्रामीण भी इसमें सहभागिता बनें।
20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी एम्बुलेंस
नर्मदा नदी में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एम्बुलेंस चलेगी। एक चिकित्सक पूरे समय एयर एम्बुलेंस में मौजूद रहेंगेे। इसका संचालन सप्ताह में पांच दिन होगा। जिस दिन जिन गांवों में हाट लगते है। एम्बुलेंस वहां जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण उपचार करा सके।
इसके नंबर ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे गए है। मदद मांगे जाने पर एम्बुलेंस नदी के रास्ते गांवों तक पहुंचेगी। एम्बुलेंस में 10 अक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, जरुरी दवाएं रहेगी। बुधवार और गुरुवार को धार जिले के तटों पर एम्बुलेंस रहेगी,जबकि शुक्रवार को आलीराजपुर जिले में रहेगी। शनिवार को बोट महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेगी। रविवार को सरदार सरोवर के बैक वाटर के गांव आकडि़या, चिखल्दा, भीताड़ा, अंजनबार, सुगड़ गांवों में चलेगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन