: छत्तीसगढ़ में रिश्वखोरों पर शिकंजा: 35 हजार रुपए लेते दो इंजानियर गिरफ्तार, ACB की टीम ने की कार्रवाई
कमीशन से परेशान ठेकेदार ने एसीबी से की शिकायत
ठेकेदार मानक साहू कमीशन नहीं देना चाहता था। वह निगम कार्यालय में चल रहे कमीशन से परेशान था, जिसके चलते उसने एसीबी से शिकायत की। मामले के साक्ष्य जुटाने के बाद एसीबी ने मंगलवार को ट्रैप का आयोजन किया।
छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में 5 और अरेस्ट: सूर्यकांत के लिए करते थे लेवी वसूली, EOW ने दबोचा, जानिए अब तक कितने पर केस ?
मांगे 42 हजार रुपए, सौदा 35 हजार रुपए में
योजना के तहत जब ठेकेदार ने एई से संपर्क किया तो उसने 2 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 42 हजार रुपए मांगे। इस पर ठेकेदार ने रकम कम करने को कहा और मामला 35 हजार रुपए में तय हुआ। इसके बाद ठेकेदार मंगलवार को रकम लेकर निगम दफ्तर पहुंचा।
छत्तीसगढ़ में गाय मांस पर बजरंग दल का हंगामा: परिवार बोला- मरे हुए को काटा, 100 रुपये किलो बीफ बेचने का आरोप
एई ने कहा- एसई को दे दो रुपए, दोनों गिरफ्तार
योजना के तहत मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ठेकेदार मानक साहू रकम लेकर एई डीसी सोनकर के पास पहुंचा। वहां सोनकर ने रकम दर्री जोन दफ्तर के सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को देने को कहा। इसके बाद मानक साहू दर्री दफ्तर पहुंचा।
शराब घोटाला केस में अनवर ढेबर गिरफ्तार: यूपी एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर ले जाना चाहती है, रात भर चला हंगामा
वहां सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को 35 हजार रुपए दिए। तभी एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7,12पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन