: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, किसी ने भी नहीं पहना था हेलमेट
दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई
बाइक सवार अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 से अपने गांव जा रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वे गांव रजपुरीकला के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से पीछे से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि सिर में गंभीर चोट लगने से पवन दास और लाल दास की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरे युवक की अस्पताल में मौत
हादसे में 55 वर्षीय घुरसई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. डायल-108 की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल घुरसाय कंवर की भी मौत हो गयी. पुलिस ने खराब ट्रक को जब्त कर लिया है।
तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी के कारण बाइक सवार खराब ट्रक को नहीं देख सका और उससे टकरा गया। तीनों लोगों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन