: छत्तीसगढ़ में बोलेरो से कुचलकर की हत्या: पहले ट्रक को मारी टक्कर, फिर हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, जानिए कहां की है वारदात ?
Young man murder by running over Bolero in Durg: दुर्ग में बोलेरो सवार ने ट्रक हेल्पर को कुचलकर मार डाला. बताया जा रहा है कि पहले बोलेरो चालक ने ट्रक में टक्कर मारी, फिर जब ट्रक का हेल्पर उतरा तो उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया. पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का है.
Young man murder by running over Bolero in Durg: जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर बलकार सिंह नागपुर के कामठी रोड का रहने वाला है. ड्राइवर अपने हेल्पर गणेश दुबे के साथ रायगढ़ से सरिया लोड कर 14 मार्च को नागपुर के लिए निकला था. गलत साइड से आ रहे ट्रक से टकराया Young man murder by running over Bolero in Durg: बलकार सिंह ने बताया, 15 मार्च को वह सिमगा से बेमेतरा होते हुए आगे बढ़े थे. इसी दौरान बोलेरो गलत साइड से आई और ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद जब ट्रक का हेल्पर गाड़ी में हुए नुकसान को देखने के लिए नीचे आया तो बोलेरो चालक उसे कुचल कर भाग गया. गणेश दुबे की कुचल कर हत्या कर दी गयी Young man murder by running over Bolero in Durg: ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हेल्पर गणेश दुबे आरोपियों से बात कर रहा था, तभी आरोपी गुस्से में आ गए और पहले अपनी गाड़ी को पीछे किया और फिर तेजी से आगे बढ़ाया और गणेश दुबे को कुचलकर मार डाला. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई Young man murder by running over Bolero in Durg: ट्रक चालक बलकार सिंह ने आरोपियों का वाहन क्रमांक (सीजी-07 एटी 3002) देख लिया था. उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कार गड्ढे में फंस गई और आरोपी पकड़े गए Young man murder by running over Bolero in Durg: गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर विवेक जंघेल (23) और जसवंत जंघेल (19) की पहचान हुई. घटना के बाद देर रात आरोपी जालबांधा की ओर भाग रहे थे. हड़बड़ी में एक मोड़ पर उनकी कार गड्ढे में फंस गई, जिससे वह निकल नहीं सके. आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे और रविवार शाम को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया Young man murder by running over Bolero in Durg: धमधा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बेमेतरा जिले के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन