Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Xiaomi 13 सीरीज होगी 1 दिसंबर को लॉन्च, साथ में Watch S2, Buds 4 और MIUI 14 भी देंगे दस्तक

News Desk / Sun, Nov 27, 2022


चीनी टेक दिग्गज शाओमी जल्द ही Xiaomi 13 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। लंबे समय से अफवाहों के बाद इसकी लॉन्च तरीख की जानकारी मिली है। चीनी कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह चीन में 1 दिसंबर को शाम 7 बजे पेश की जाएगी। Xiaomi 13 सीरीज के साथ Watch S2, Buds 4 TWS ईयरबड्स और MIUI 14 जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट का ऐलान किया जाएगा।

बीते साल दिसंबर में Xiaomi ने Xiaomi 12X, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro को पेश किया था। ऐसा लग रहा है कि इस साल Xiaomi 12X का कोई अपग्रेड नहीं होगा। आगामी फ्लैगशिप लाइनअप में दो मॉडल Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro हैं। Xiaomi 13 का लीक रेंडर फोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट को दिखा रहा है। Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 का एक बड़ा वर्जन होगा। इन दोनों फोन्स में एक जैसा डिजाइन मिलने की संभावना है।


कंपनी ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 13 सीरीज सुपर-स्लिम बेजल्स के साथ आएगी। नीचे के बेजेल का साइज सिर्फ 1.61mm है, जिससे यह पता चलता है कि यह ऊपर के बेजेल जैसा स्लिम हो सकता है। हालांकि रेंडर कितने सटीक हैं, इसकी जानकारी नहीं है। Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। यह साफ नहीं है कि Xiaomi 13 सीरीज लेटेस्ट MIUI 14 के साथ आएगी या नहीं। अगर नहीं तो यह MIUI 14 अपग्रेड पाने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक होगा।

अभी Xiaomi Buds 4 और Xiaomi Watch S2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी चीन में पहले से ही Xiaomi Buds 4 Pro को 1099 युआन यानी कि 12,481 रुपये में बेच रही है। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि Buds 4 करीब 500 युआन यानी कि 5,678 रुपये की कीमत वाला एक अधिक किफायती प्रोडक्ट होगा। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में आएगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन