Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Japanese Woman Harassed: बदसलूकी पर जापानी महिला का रिएक्शन

News Desk

News Desk / Sat, Mar 11, 2023

Japanese Woman Harassed: बदसलूकी पर जापानी महिला का रिएक्शन

Japanese Woman Harassed: होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज में बदसलूकी के मामले में जापानी महिला का रिएक्शन सामने आया है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए 22 साल की जापान की महिला ने कहा कि उसने अपने 35 दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेशन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि एक महिला के लिए होली के त्योहार पर दिन के समय अकेले बाहर जाना बहुत खतरनाक होता है, इसलिए मैं दोस्तों के साथ गई थी।

महिला ने भी भारत के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया। उन्होंने कहा कि मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं यहां कई बार आ चुकी हूं और यह एक शानदार देश है। भारत और जापान हमेशा ‘तोमोदाची’ (दोस्त) रहेंगे। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार एक अद्भुत और मजेदार पारंपरिक त्योहार है, जिसका उद्देश्य एक दूसरे पर गुलाल और पानी डालकर वसंत के आगमन का जश्न मनाना है।

जापान की महिला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

होली पर पुरुषों के एक समूह द्वारा उत्पीड़न का शिकार हुई जापानी महिला ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से इस घटना पर अपने विचार व्यक्त किए, इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उसने बताया कि मैंने गुरुवार को घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे हटा दिया। महिला ने कहा कि वीडियो पर आ रही प्रतिक्रियाओं से मैं घबरा गई थी।

8 मार्च को जबरन जापान की महिला को लगाया था रंग

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को होली के दिन एक जापानी महिला को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में एक किशोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें युवकों के एक समूह को महिला को रंग लगाते हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान जापान की महिला काफी असहज दिख रही थी। वीडियो में महिला को रंग लगा रहे युवकों में से एक को उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि जापान की महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सेन ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वे सभी पहाड़गंज के पास एक इलाके के निवासी हैं। बता दें कि वीडियो 8 मार्च को शूट किया गया था, जब पहाड़गंज इलाके में होली मनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की पहाड़गंज में रह रही थी और शुक्रवार को बांग्लादेश चली गई थी।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन