: CM शिवराज ने VD शर्मा से की मुलाकात, जानिए मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा
CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (Vd Sharma) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत की, जिससे प्रदेश में सियासी हलकों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।
गहन चिंतन की कही बात
वहीं जब वीडी शर्मा से मुलाकात को लेकर सीएम शिवराज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की हैं, गुजिया खाई बातचीत की गहन चिंतन किया। चाय भी पी, गले मिले लेकिन आज कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था मिलने का केवल होली की बधाई और परिवार से मुलाकात की है बस।’
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/uaFMfhyq3u
— VD Sharma (@vdsharmabjp) March 9, 2023
मंत्रिमंडल विस्तार पर कही यह बात
इसके अलावा जब मुख्यमंत्री से प्रदेश में होने वाले बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘आज जैसी कोई चर्चा नहीं हुई आज त्योहार के उद्देश्य से मिले थे।’ सीएम का यह बयान एक बार फिर अहम माना जा रहा है।
क्योंकि शिवराज सरकार में 4 मंत्रियों की जगह खाली हैं, जिससे प्रदेश में गाहे बगाहें मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चलती रहती हैं। लेकिन सीएम के बयान ने एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विराम लगा दिया है।
वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर भी सीएम शिवराज और वीडी शर्मा के बीच बातचीत हुई है। बता दें कि 25 मार्च को अमित शाह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर पहुचंने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि शाह के दौरे को लेकर प्रदेश का सियासी पारा गर्माया हुआ है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन