: MP News: PM के दौर से पहले उज्जैन निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटाया, संदीप सोनी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा
आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा का पर्व मनाया। इसके एक दिन बाद ही गुरुवार को उज्जैन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया। सामान्य प्रशासन की तरफ से निगमायुक्त गुप्ता को हटाने के आदेश जारी किए गए। उनको मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। निगमायुक्त के खिलाफ लापरवाही और अन्य शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। इससे पहले 21 सितंबर को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन गणेश कुमार धाकड़ को हटाया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए है। बता दें प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का उदघाटन करने आ रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कर रहे है। प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप
नगर निगम उज्जैन के पहले निगम सम्मेलन में ही कमिश्नर ने प्रोटोकॉल उल्लंघन किया था। इसको लेकर एमआईसी सदस्यों ने शिकायत भी की थी। दरअसल उज्जैन नगर निगम के पहले सम्मेलन में मौजूद महापौर, नेता प्रतिपक्ष, नेता पक्ष से लेकर सभी पार्षद ने सदन को खड़े को होकर संबोधित किया था, लेकिन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता बैठे बैठे ही जानकारी देने लगे। इस पर एमआईसी के सदस्यों ने आपत्ति ली थी। जिसके बाद तत्काल सभापति कलावति यादव ने उनको खड़े कर होकर जवाब देने को कहा था।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन