: सड़क पर बिछी जीजा-साले की लाश: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की ऑन द स्पॉट डेथ
Two people died in road accident in Balodabazar: बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने जा रहे जीजा-साला सड़क हादसे के शिकार हो गए। घोटिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों की मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, लटवा गांव का रहने वाला भोजराम कनौजे (30) अपने ससुराल पलारी आया हुआ था। यहां वो अपने साले मुकेश कनौजे के साथ ग्राम कोदवा गया हुआ था। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती थी, लेकिन उसके कार्यक्रम पूरे महीने गांव-गांव में चलते हैं। ग्राम कोदवा में आयोजित जयंती कार्यक्रम को देखने के लिए जीजा-साला एक ही बाइक पर सवार होकर गए हुए थे। बाइक सवार जीजा-साले को गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर गुरुवार रात 8 बजे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास बाइक सवार जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को पलारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा भोजराम और साले मुकेश की मौत हो गई।
पत्नी ने बाहर जाने से किया था मना, लेकिन युवक ने नजरअंदाज की बात
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साले मुकेश की पत्नी भुनेश्वरी ने कहा कि उसने अपने पति को ठंड में बाहर जाने से काफी मना किया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। भोजराम और उसकी पत्नी दुलारी के 2 बच्चे हैं। वहीं मुकेश और भुनेश्वरी की शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ था। उनके बच्चे नहीं हैं।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन