: LOVE, लहू और खून से सना हथियार: चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार, चचेरा भाई और दोस्त क्यों बने कातिल, जानिए इनसाइड स्टोरी ?
गरियाबंद, गिरीश जगत। दिन मंगलवार, चचेरे भाई और जिगरी दोस्त. एक जमीन विवाद तो दूसरा लव ट्रायंगल के चलते जानी दुश्मन बन गया। जमीन विवाद और अफेयर एक युवक की जान ले ली। शराब पीने के बाद विवाद बढ़ा और मौत के घाट उतार दिए। एक ने सिर पर डंडे से वार किया तो दूसरे ने चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार किया। पढ़िए LOVE, लहू और खून से सने हथियार की इनसाइड स्टोरी कि कैसे चचेरा भाई और दोस्त कातिल बन बैठे ?.
दरअसल, गरियाबंद जिले के पोड़ागुड़ा ग्राम में मंगलवार रात 2 नाबालिगों ने मिलकर गांव के ही एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से अधिक वार किए। हत्या की वजह जमीन विवाद और लव ट्रायंगल बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।
देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि कैलाश यादव (20) और एक नाबालिग आरोपी (16) आपस में चचेरे भाई थे। कैलाश के पिता जुगेश्वर यादव और नाबालिग आरोपी के पिता पुनीत राम के बीच पिछले 15 साल से जमीन विवाद चल रहा था। 3 दिन पहले भी सीमांकन को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहुत झगड़ा हुआ था।
एक नाबालिग प्रेम प्रसंग को लेकर रखता था रंजिश
वहीं दूसरा नाबालिग आरोपी जिस लड़की से पहले प्रेम करता था, उसी से कैलाश का अफेयर शुरू हो गया था। अलग-अलग वजहों से दोनों नाबालिग कैलाश से आपसी रंजिश रखते थे। हालांकि तीनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। फिर भी जमीन विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने कैलाश को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।
शराब पीने के लिए नाबालिगों ने बुलाया था, फिर कर दी हत्या
दोनों नाबालिगों ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे युवक को बेलाट नाले के पास खलिहान में बुलाया, जहां तीनों ने पहले तो जमकर शराब पी। यहां शराब पीने के दौरान ही एक बार फिर तीनों के बीच अपने-अपने मसलों को लेकर विवाद होने लगा। विवाद और गालीगलौज जब बढ़ गया, तो नाबालिग चचेरे भाई ने उसके सिर पर डंडे का जोरदार वार किया। वहीं दूसरे नाबालिग ने कैलाश के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार किए।
युवक ने मौके पर तोड़ा दम
इस वार से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह खलिहान में गांववालों ने युवक की लहूलुहान लाश देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जब पूछताछ की, तो उन्होंने आखिरी बार दोनों नाबालिगों के साथ कैलाश को देखे जाने की बात कही।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार
परिवार वालों ने भी जमीन विवाद की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, डंडा और मृतक के मोबाइल को बेलाट नाले से बरामद किया गया है। दोनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन