: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी हुई थुनिवु, लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर
khaskhabar.com : रविवार, 22 जनवरी 2023 1:49 PM
अजित कुमार की हालिया रिलीज थुनिवु बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज होने के बाद से ही जो लोकप्रियता और प्यार मिल रहा है, उसने बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन पर पानी फेर दिया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर अच्छा बिजनेस किया था। एच विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। बोनी कपूर, अजित व एच विनोद की यह लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उन्होंने गत वर्ष पोंगल के अवसर पर प्रदर्शित हुई वलिमै दी थी।
अजित की मुख्य भूमिका वाली थुनिवु पोंगल से पहले 11 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 21 जनवरी को, जो कि 10वां दिन था, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.45 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, 11वें दिन इसने वृद्धि देखी, टिकट काउंटर पर 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 11वें अर्जित किए 4 करोड़ की बदौलत इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्वयं को 100.20 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की। जिस अंदाज में यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम कारोबार 150 करोड़ तक करने में कामयाब हो जाएगी।
लेकिन, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की पठान के साथ, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कैसे बढ़ता है। इसके अलावा, थुनिवु बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय की वारिसु से भिड़ गई। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर समान रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। थुनिवु दूसरे सप्ताह में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
थुनिवु निर्देशक एच विनोथ और निर्माता बोनी कपूर के साथ अजित कुमार का तीसरा सहयोग है। 11 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में थूनवी को एक एंटी-हीरो के रूप में दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन