Share Market
Latest IPO Open Update : अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी
Sat, Jan 17, 2026
Latest IPO Open Update: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कई मौके आ रहे हैं। 19 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में कुल 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें एक IPO मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी SME सेगमेंट के हैं। इसके साथ ही दो ऐसे IPO भी हैं जो पहले से खुले हुए हैं। इनमें अभी निवेश किया जा सकता है। वहीं, अगले हफ्ते करीब 7 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा IPO शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज- Latest IPO Open Update
Latest IPO Open Update: सबसे बड़ा IPO शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का ₹1907.27 करोड़ का पब्लिक इश्यू है, जो 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। इसमें निवेश ₹118 से ₹124 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में किया जा सकता है। एक लॉट में 120 शेयर होंगे। कंपनी के शेयर 28 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
डिजिलॉजिक सिस्टम्स IPO- Latest IPO Open Update
डिजिलॉजिक सिस्टम्स IPO भी 20 जनवरी को खुलेगा। 22 जनवरी को बंद होगा। यह ₹81.01 करोड़ का इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹98 से ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों को इसमें 1200 शेयरों के एक लॉट में बोली लगानी होगी। कंपनी के शेयर 28 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
तीसरा IPO KRM आयुर्वेद - Latest IPO Open Update
तीसरा IPO KRM आयुर्वेद का है। यह इश्यू 21 जनवरी को खुलेगा और 23 जनवरी को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए ₹77.49 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर की कीमत ₹128 से ₹135 के बीच रखी गई है और एक लॉट में 1000 शेयर होंगे। इसके शेयर 29 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट होने की संभावना है।
चौथा IPO शायोना इंजीनियरिंग - Latest IPO Open Update
चौथा IPO शायोना इंजीनियरिंग का है। यह एक छोटा SME IPO है, जिसका साइज ₹10 लाख है। यह 22 जनवरी को खुलेगा और 27 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर 30 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। फिलहाल इसका प्राइस बैंड तय नहीं किया गया है।
इसके अलावा, दो IPO ऐसे हैं जो पहले से खुले हुए हैं। आर्मर सिक्योरिटी IPO 14 जनवरी को खुला था और 19 जनवरी को बंद होगा। इसे अब तक करीब 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। कंपनी ₹26.51 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें निवेश ₹55 से ₹57 प्रति शेयर के दाम पर किया जा सकता है। इसके शेयर 22 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
वहीं, अरितास विनाइल IPO 16 जनवरी को खुला था। 20 जनवरी को बंद होगा। यह इश्यू अब तक 47 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। इसका प्राइस बैंड ₹40 से ₹47 प्रति शेयर है और एक लॉट में 3000 शेयर हैं। कंपनी के शेयर 23 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
लिस्टिंग की बात करें तो, 19 जनवरी को भारत कोकिंग कोल के शेयर BSE और NSE के मेनबोर्ड पर लिस्ट हो सकते हैं। उसी दिन डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज BSE SME पर और अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स NSE SME पर डेब्यू कर सकती हैं।
इसके बाद 21 जनवरी को अमागी मीडिया लैब्स के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। वहीं, उसी दिन नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज, GRE रिन्यू एनरटेक और INDO SMC के शेयर BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
शेयर बाजार में आज गिरावट : Sensex 100 अंक और Nifty 30 अंक फिसला, जानिए Share Market Update
Tue, Dec 23, 2025
Share Market Update: आज, 23 दिसंबर को Indian Stock Market में गिरावट का माहौल देखने को मिला। शुरुआती ट्रेडिंग में Sensex 100 अंकों से ज्यादा फिसलकर 85,400 के स्तर पर trade करता नजर आया। वहीं Nifty 50 भी करीब 30 अंक टूटकर 26,150 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
Market breadth की बात करें तो 30 सेंसेक्स शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट दर्ज की गई। आज के सेशन में IT stocks और Pharma shares में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि Banking stocks और Metal stocks में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिल रही है। इसी बीच, KSH International IPO आज शेयर बाजार में list होने जा रहा है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।
Global Market Update
Global markets से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Asian markets में दक्षिण कोरिया का Kospi Index 0.45% की बढ़त के साथ 4,124 पर कारोबार कर रहा है, जबकि जापान का Nikkei Index 0.079% की तेजी के साथ 50,442 के स्तर पर है।
हांगकांग का Hang Seng Index 0.29% चढ़कर 25,877 पर और चीन का Shanghai Composite Index 0.34% की मजबूती के साथ 3,930 पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं, 22 दिसंबर को US Market में भी पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिली। Dow Jones 0.47% की बढ़त के साथ 48,362 पर बंद हुआ। Nasdaq Composite में 0.52% और S&P 500 Index में 0.64% की तेजी दर्ज की गई।
FII–DII Data
Institutional activity की बात करें तो सोमवार, 22 दिसंबर को Foreign Institutional Investors (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से ₹457 करोड़ की बिकवाली की। इसके उलट, Domestic Institutional Investors (DIIs) ने ₹4,058 करोड़ के शेयर खरीदे और बाजार को सपोर्ट दिया।
22 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने कुल ₹20,314 करोड़ की नेट सेलिंग की है। वहीं, DIIs ने इसी अवधि में ₹56,090 करोड़ का निवेश किया है। नवंबर महीने में भी FIIs ने ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की थी। इससे साफ है कि मौजूदा समय में Market support घरेलू निवेशकों से मिल रहा है।
कल कैसा रहा बाजार
सोमवार, 22 जनवरी को हफ्ते के पहले Trading Session में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Sensex 638 अंकों की उछाल के साथ 85,567 पर बंद हुआ था, जबकि Nifty 206 अंक चढ़कर 26,172 के स्तर पर क्लोज हुआ था। उस दिन Metal stocks और IT stocks में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई थी, जबकि Banking और Pharma stocks में भी मजबूती रही थी।