mp news update
MP BJP नेता ने यूट्यूबर को गाड़ी से उतारकर पीटा : कवरेज करने पर थप्पड़ मारे; पत्रकार के घर पर हमला, कार-बाइक-वॉशिंग मशीन तोड़ी
Tue, Feb 24, 2026
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यूट्यूबर समेत 3 लोगों को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने जमकर पीटा है। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। बीच सड़क पर गालियां दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के शक में एक कथित पत्रकार के घर में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी यूट्यूबर विश्ववास चंद्रवंशी अपने दो साथियों जितेंद्र नायक और धर्मेंद्र बामनिया के साथ कवरेज के सिलसिले में राजगढ़ जिले के इकलेरा ग्राम पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने सरपंच श्रवण पाटीदार से मिलने के लिए फोन किया था।
मोबाइल छीनकर थप्पड़ मारे
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: शिकायत के मुताबिक, लौटते समय उन्हें फोन कर रास्ते में रोका गया। आरोप है कि सरपंच अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों से पूछताछ की। इस दौरान मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन ली। कार से उतारकर यूट्यूबर को थप्पड़ों से मारपीट की।
गोदाम में ले जाकर धमकाने का आरोप
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: यूट्यूबर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उन्हें एक गोदाम में ले जाया गया। मारपीट भी की गई। गोदाम में घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई। वहां उनका एक वीडियो भी बनाया गया।
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: इस दौरान वीडियो में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने कहवाया कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई। इस मामले में विश्ववास चंद्रवंशी ने एसपी कार्यालय में सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पत्रकार के घर रात में घुसे, बाइक, कार, वॉशिंग मशीन तोड़ी
दूसरी घटना तलेन थाना क्षेत्र की है। इकलेरा निवासी पत्रकार संजय ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर शक जताया गया। शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे।
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की। मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने घर में खड़ी बाइक, नई कार, वॉशिंग मशीन और टॉयलेट का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय वे और उनकी पत्नी घर के ऊपरी कमरे में थे।
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: वहीं स्थिति बिगड़ने पर उनकी पत्नी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए।
जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: मामले में तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि संजय सिंह के घर पर तोड़फोड़ की गई। हमले की घटना को लेकर रात में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिन में संजय सिंह के बयान लिए गए।
Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: उन्होंने श्रवण पाटीदार, मनीष सोनगिरा, अनिल जाटव और शेखर भिलाला सहित कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। जांच के बाद आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP में 34 लाख वोटर घटे, कई सीटों का गणित बदला : मंत्रीजी के विधानसभा से सबसे ज्यादा नाम कटे, डिंडौरी-अनूपपुर में भी कटौती, जानिए सबसे कम वोटर्स कहां ?
Sun, Feb 22, 2026
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: मध्यप्रदेश में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की चार महीने चली प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रदेश में कुल 34 लाख 25 हजार 78 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: सबसे ज्यादा असर भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में दिखा, जहां मंत्री कृष्णा गौर के क्षेत्र से 97 हजार से अधिक नाम काटे गए। वहीं इंदौर-5 विधानसभा सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला क्षेत्र बन गया है, जबकि मंत्री दिलीप जायसवाल का कोतमा क्षेत्र सबसे कम मतदाताओं वाला है।
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: एसआईआर की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रदेश में कुल मतदाता संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 थी। पूरी प्रक्रिया के बाद 34 लाख 25 हजार 78 नाम हटाए गए। ड्राफ्ट प्रकाशन के समय मतदाता संख्या 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 बताई गई थी।
सबसे अधिक वोटर इन विधानसभा में
क्रमांक
विधानसभा
मतदाता संख्या
1
इंदौर-5
352849
2
राऊ
338544
3
हुजूर
336295
4
गोविन्दपुरा
320746
5
झाबुआ
317066
6
इंदौर -1
311268
7
बुरहानपुर
305813
8
जोबट
303666
9
सांवेर
300626
10
लखनादौन
296024
सबसे कम वोटर इन विधानसभा में
क्रमांक
विधानसभा
मतदाता संख्या
1
कोतमा
139559
2
जबलपुर कैंट
160211
3
भोपाल दक्षिण पश्चिम
172610
4
बीना
177312
5
जावद
177610
6
भोपाल मध्य
181274
7
तेंदूखेड़ा
187503
8
टिमरनी
190432
9
सिंगरौली
190413
10
सेवढ़ा
191473
प्रदेश में अब 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 वोटर
ड्राफ्ट के बाद दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में 10 लाख 85 हजार 413 नए नाम जोड़े गए, जबकि 2 लाख 36 हजार 331 नाम और हटाए गए। इस तरह शुद्ध रूप से 8 लाख 49 हजार 82 मतदाता बढ़े और अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 हो गई है। यह ड्राफ्ट के मुकाबले 1.60 प्रतिशत की वृद्धि है।
गोविंदपुरा में वोटर घटे, इंदौर-5 में सबसे ज्यादा मतदाता
भोपाल के गोविंदपुरा में बड़े पैमाने पर नाम कटने से वहां कुल वोटर घट गए हैं। इसके उलट भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता संख्या बढ़ी है और यह अब गोविंदपुरा से आगे निकल गया है। नई सूची के अनुसार इंदौर-5 विधानसभा में 3 लाख 52 हजार 849 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। वहीं कोतमा में 1 लाख 39 हजार 559 मतदाता हैं, जो सबसे कम हैं।
नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने का काम जारी रहेगा। बीएलओ के पास फॉर्म भरकर अब भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होगा। वोटर पोर्टल
https://voters.eci.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं।
SIR के बारे में जानें…
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।
MP Assembly Voter List: Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters: 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो।