LIVE VIDEO
गर्लफ्रेंड को 47 सेकंड में 14 बार चाकू मारा : कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO
Fri, Jun 26, 2026
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को 47 सेकंड में 14 बार चाकू से मारा। ताबड़तोड़ वार से युवती के पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर खून ही खून बिखरा मिला। घटना माधव क्लब के पास स्थित दवा बाजार की है।
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: पुलिस के मुताबिक, घायल युवती की पहचान बापू नगर निवासी शिवानी (19) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ पिछले 8 महीने से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर रही है। वहीं वारदात के बाद आरोपी ने कहा- पत्नी मानता था, लेकिन मुझे धोखा दे रही थी। मुझसे गलती हो गई।
ड्यूटी पर जा रही थी, रास्ते में रोककर किया हमला
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: परिजन के अनुसार, शुक्रवार को सिवानी रोज की तरह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। जैसे ही वह माधव क्लब के पास दवा बाजार के मुख्य गेट पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चाकू निकाल लिया। सिवानी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी कुछ ही सेकंड के भीतर युवती पर चाकू से कई वार किए। हमले के दौरान युवती खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन लगातार हुए हमलों से वह सड़क पर ही गिर गई।
चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, अस्पताल में चल रहा ऑपरेशन
हमले के दौरान युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। दवा बाजार में कुछ ही देर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सड़क पर खून बिखरा हुआ था। घायल सिवानी दर्द से तड़प रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे चरक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में उसके पेट, हाथ और गर्दन पर गहरे घाव मिले। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
मां बोलीं- चार-पांच दिन से परेशान कर रहा था युवक
घायल सिवानी की मां ने बताया कि वे हमलावर को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं, लेकिन सुनील नाम का एक युवक पिछले चार-पांच दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। दो दिन पहले भी उस युवक को समझाया गया था, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। आरोपी लगातार सिवानी का पीछा कर रहा था।
हमारी इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी
आरोपी सुनील जारोलिया ने बताया- मैं उसे अपनी पत्नी मानता था। हमारी इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। वहीं से हमारे बीच प्यार हुआ। मैंने शादी के लिए उसकी मां को फोन किया था। उनसे कहा था कि मुझे आपकी बेटी से शादी करनी है। आप लोग हमारी शादी करा दीजिए, नहीं तो मैं मर जाऊंगा।
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: इसके बाद लड़की की मां ने मेरे खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इसके बाद वह भी बदल गई और मुझसे बात नहीं कर रही थी। पिछले 10 दिनों से हमारी बातचीत बंद थी। उसके चक्कर में मैंने खाना तक नहीं खाया। मैं उससे मिलने और बात करने आया था।
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: आरोपी ने बताया- मैंने उसे डराने के लिए चाकू निकाला था, तभी वह अपने रिश्तेदार को फोन लगाने लगी। मैंने उसे कहा कि फोन मत लगाओ, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद गुस्से में मैंने उस पर हमला कर दिया। मुझसे गलती हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया- पुलिस ने घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील जारोलिया के रूप में हुई है, जो उज्जैन जिले के डेंडिया गांव का रहने वाला है।
Ujjain Girlfriend Stabbing LIVE VIDEO: Woman Attacked 14 Times in 47 Seconds, Accused Arrested: एसपी के मुताबिक, पुलिस टीम जब आरोपी का पीछा कर रही थी, तब वह भागने की कोशिश में गिर गया। इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई है और पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिल्डिंग से गिरकर एजेंट की मौत का LIVE VIDEO : लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया
Fri, Jun 26, 2026
Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: मध्य प्रदेश के गुना में एक निजी फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग से गिरकर रिकवरी एजेंट मौत हो गई। हादसे के बाद मां अपने बेटे की लाश से लिपटकर रोती रही। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। गिरकर मरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला एबी रोड स्थित बिल्डिंग की है।
Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लूसन का बगीचा निवासी सचिन सेन के रूप में हुई है, जो निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद परिजन ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हनुमान चौराहे पर डेडबॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया।
श्रीराम फाइनेंस में रिकवरी एजेंट था सचिन
Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: परिजन ने बताया- सचिन सेन पिछले 2 साल से श्रीराम फाइनेंस में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था। तीन दिन पहले वह यह कहकर घर से निकला था कि ग्वालियर से आए अधिकारियों के साथ मीटिंग है। मीटिंग खत्म होने के बाद घर लौट आएगा। इस दौरान परिवार की उससे फोन पर बातचीत होती रही।
Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: उन्होंने बताया- शुक्रवार को घटना से कुछ देर पहले भी फोन किया था, तब सचिन ने सिर्फ इतना कहा कि वह "सर के साथ है" और बाद में बात करेगा। इसके कुछ समय बाद ही उसके बिल्डिंग से गिरने की सूचना परिवार को मिली।
परिजनों का आरोप- पैसों के लिए बनाया जा रहा था दबाव
मृतक के भाई मनीष सेन ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ अधिकारी और कर्मचारी लगातार सचिन पर पैसों की व्यवस्था करने का दबाव बना रहे थे। ग्वालियर से आए एक अधिकारी और हलीम नाम का एक कर्मचारी उससे कहते थे कि कहीं से भी पैसे लाओ। इसी मानसिक दबाव के कारण यह घटना हुई।
ऑफिस में बंधक बनाकर रखा था
मनीष सेन ने बताया कि सचिन ने फोन पर परिवार को बताया था कि उसे ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया है। घर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनका भाई वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि या तो वह बंधन से छूटने के प्रयास में बिल्डिंग से कूद गया होगा या फिर किसी ने उसे धक्का दिया होगा।
मैनेजर का फोन बंद, फरार होने का आरोप
Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: परिजन का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी का मैनेजर फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इससे संदेह और गहरा गया है। उन्होंने पुलिस से मैनेजर और संबंधित अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शव रखकर किया चक्काजाम
Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सचिन का शव हनुमान चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की। चक्काजाम के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: मौके पर एसडीएम शिवानी पांडे, डीएसपी आनंद कुमार राय, तहसीलदार, कैंट थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
एसडीएम शिवानी पांड़े ने बताया कि घर वालों का आरोप था कि युवक का ऑफिस में बंद करके रखा था। घरवालों के फोन करने पर यहां से बताया जाता कि वह भोपाल ऑफिस में है। आज यहीं पर छत से गिरने से उसकी मौत हो गई है। परिजनों का कहना था कि आरोपियों पर FIR दर्ज की जाए। हमने भी FIR के लिए कहा है, जो भी आरोपी होगा। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया- परिजन का आरोप है कि युवक को ऑफिस में बंद करके रखा गया था। जब घर वाले फोन करते थे, तो उन्हें बताया जाता था कि वह भोपाल ऑफिस में है। आज इसी बिल्डिंग की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया- परिजन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। हमने भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जो भी आरोपी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस बोली- सभी आरोपों की जांच होगी
मामले में एएसपी प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि सचिन सेन नाम का युवक बिल्डिंग से गिरने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि परिजन ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें