: सूरजपुर हत्याकांड में क्या है देवेंद्र यादव कनेक्शन ? BJP ने पोस्ट की फोटो, लिखा- खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार, जानिए क्या है NSUI और कबाड़ी खूनी कहानी ?
Surajpur Murder Case NSUI Leader Associate, Said Against The Criminal: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई नेता सीके चौधरी भी शामिल है।
ये वही सीके (चंद्रकांत) चौधरी हैं, जिन्होंने घटना के बाद कुलदीप साहू के एनएसयूआई नेता होने से इनकार किया था। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर कहा था कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपराधी के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहूंगा।
दूसरी ओर BJP ने आरोपी कुलदीप साहू और सीके चौधरी की फोटो को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ 'X' पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है-खूब जमेगा रंग जब जेल में बैठेंगे तीन यार, होंगे हर अपराधी जेल में, ज़ीरो टॉलरेंस है 'विष्णु सरकार’।
इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
- कुलदीप साहू (28) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
- आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी (20) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
- फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह (28) निवासी पुराना बाजार, सूरजपुर
- चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी (28) निवासी ग्राम नेवरा , सूरजपुर
- सूरज साहू (23) ग्राम करंवा, चौकी लुटेरी, सूरजपुर
एनएसयूआई ने चंद्रकांत चौधरी को पद से हटाया
चंद्रकांत चौधरी की गिरफ्तारी के बाद एनएसयूआई ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी ने बताया कि सूरजपुर में पुलिसकर्मियों के परिजनों की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के साथ चंद्रकांत भी है। इसकी जानकारी उन्हें पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाता है।
मनेंद्रगढ़ में बहू और बेटी को श्रद्धांजलि, फांसी की मांग
हेड कांस्टेबल तालिब शेख मनेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। बुधवार देर शाम स्थानीय लोगों ने उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि तालिब इस जिले के वीर सिपाही हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने परिवार का बलिदान दिया।
उनकी पत्नी हमारे जिले की बहू थी। हत्यारों ने हमारी बहू और उसकी बेटी को मार डाला। जय स्तंभ चौक पर मोमबत्ती लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि, हत्यारे चाहे किसी भी पार्टी के हों, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
आईजी अंकित गर्ग ने बताया कि आरोपी कुलदीप साहू, सीके चौधरी और रिंकू सिंह हेड कांस्टेबल तालिब शेख के घर गए थे। हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से की गई थी।
दोनों के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं। 13 अक्टूबर की रात जब तालिब शेख अपने घर पहुंचा तो सीढ़ियों पर खून बिखरा पड़ा था। उसकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया घर पर नहीं थी। सामान बिखरा पड़ा था।
हर जगह खून देखकर उसने थाने में इसकी सूचना दी। आईजी ने बताया कि आरोपी तालिब की हत्या करने गए थे, जब वह नहीं मिला तो उन्होंने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन