: 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट बोला-हमसे पूछे बिना प्रतिबंध न हटाएं
Supreme Court On Delhi Air Pollution; AQI Hazardous Category: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की सरकारों को प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने पर फैसला लेने का निर्देश दिया। AQI स्तर को नीचे लाने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज 3 और स्टेज 4 की सभी जरूरी पाबंदियां लागू की जाएं।
Supreme Court On Delhi Air Pollution; AQI Hazardous Category: इस मुद्दे पर सोमवार सुबह जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने केंद्र सरकार से पूछा कि आपने स्टेज 3 की पाबंदियां लागू करने में देरी क्यों की। Supreme Court On Delhi Air Pollution; AQI Hazardous Category: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप हमारी अनुमति के बिना GRAP स्टेज 4 से नीचे नहीं आएंगे। भले ही AQI 300 से नीचे आ जाए। कोर्ट ने 12वीं कक्षा तक की फिजिकल क्लासेज बंद करने पर भी जल्द फैसला लेने को कहा। राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देश 1. दिल्ली, हरियाणा और यूपी की राज्य सरकारें स्टेज 4 की पाबंदियां तुरंत लागू करें और इनका सख्ती से पालन किया जाए। 2. इन राज्यों को स्टेज 4 के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक टीम बनानी चाहिए। 3. यदि किसी प्रतिबंध का उल्लंघन होता है, तो ऐसे मामलों को हल करने के लिए एक तंत्र बनाया जाना चाहिए। 4. जब तक हम अगला आदेश नहीं देते, तब तक स्टेज 4 GRAP लागू रहना चाहिए, भले ही AQI 450 से नीचे चला जाए। 5. 10वीं और 12वीं की कक्षाएं अभी भी चल रही हैं, NCR में शामिल राज्य सरकारों को तुरंत स्कूलों को बंद करने का फैसला करना चाहिए। AQI 400 को पार करने पर GRAP लगाया जाता है वायु प्रदूषण के स्तर को जांचने के लिए इसे 4 श्रेणियों में बांटा गया है। हर स्तर के लिए मानक और उपाय हैं। इसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) कहा जाता है। इसकी 4 श्रेणियों के तहत सरकार प्रतिबंध लगाती है और प्रदूषण को कम करने के उपाय जारी करती है। ग्रेप के स्टेज- स्टेज I 'खराब' (AQI 201-300)
- स्टेज II 'बहुत खराब' (AQI 301-400)
- स्टेज III'गंभीर' (AQI 401-450)
- स्टेज IV 'गंभीर प्लस' (AQI >450)
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन