: IND VS NZ Champions Trophy: Team India की ताकत Virat, Gill और Varun, जानिए न्यूजीलैंड को किस पर भरोसा ?
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है। रविवार 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इनमें से किसी एक को 'चैंपियन' का तमगा मिलेगा।
टूर्नामेंट में विराट, गिल और वरुण टीम इंडिया की ताकत बने हुए हैं। वहीं, कीवी टीम का भरोसा विलियमसन, रचिन और सेंटनर पर टिका है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है। न्यूजीलैंड ने एक मैच गंवाया है, जबकि टीम को भारत ने 44 रनों से हराया था। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाली टीमों की ताकत और कमजोरी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप-ए में हुए मैच में भारत ने कीवी टीम को 44 रनों से हराया।
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis
कोहली-गिल के शतक, अय्यर शानदार फॉर्म में भारतीय टीम की बल्लेबाजी लय में है। विराट कोहली और शुभमन गिल ने टूर्नामेंट में एक-एक शतक लगाया है। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल मध्यक्रम में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: हार्दिक पांड्या ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी फॉर्म साबित की है। टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली 217 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। अय्यर और गिल ने भी 150 से ज्यादा रन बनाए हैं।
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: शमी-चक्रवर्ती ने लिए हैं 5-5 विकेट, स्पिनरों के खाते में 21 विकेट भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अब तक 37 विकेट लिए हैं। इनमें से 16 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए, जबकि 21 विकेट स्पिनरों के खाते में आए हैं।IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने एक मैच में 5-5 विकेट लिए हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारत के दो गेंदबाज शामिल हैं। शमी ने 8 और वरुण ने 7 विकेट लिए हैं। दुबई की परिस्थितियों से भारत को मिल रहा फायदा दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच भारत को रास आ रही है। टीम ने अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेले हैं। सभी खिलाड़ी मैदान की परिस्थितियों से परिचित हैं। ऐसे में भारत को फाइनल में दुबई की धीमी पिच का फायदा मिल सकता है। भारत की 3 कमजोरियां IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: टीम इंडिया ने भले ही अपने सभी मैच जीते हों, लेकिन टीम को अभी भी कई क्षेत्रों में सुधार करना है। क्योंकि, पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। भारतीय टीम ने वह मैच 49वें ओवर में जीत लिया था। रोहित टूर्नामेंट में अर्धशतक नहीं लगा पाए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वे किसी भी मैच में पहले पावरप्ले में पूरे ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रन है। वे 4 मैचों में 26.00 की औसत से सिर्फ 104 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी।
न्यूजीलैंड के स्पिनर कर सकते हैं परेशान
न्यूजीलैंड के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। कप्तान मिशेल सेंटनर की अगुआई वाली स्पिन चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 7 विकेट लिए। टीम के स्पिनरों ने टूर्नामेंट में अब तक 17 विकेट लिए हैं।
शमी का साथ देने वाला कोई अनुभवी तेज गेंदबाज नहीं
भारतीय टीम की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का साथ देने वाला कोई बड़ा नाम नहीं है। बुमराह की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन हर्षित-पांड्या 4-4 विकेट ही ले पाए हैं। शमी 8 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर हैं।
न्यूजीलैंड की 3 ताकत
न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेले, टीम ने 4 जीते, जबकि भारत के खिलाफ एक हार का सामना करना पड़ा। टीम सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने दो बार 300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 362 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे।
रचिन ने दो शतक लगाए हैं; 4 बल्लेबाजों ने कुल 5 शतक लगाए
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है। रचिन रवींद्र ने 2 शतक लगाए हैं, जबकि केन विलियमसन, टॉम लैथम और विल यंग ने एक-एक शतक लगाया है। रचिन रवींद्र (226 रन) टॉप स्कोरर में दूसरे नंबर पर हैं।
मैट हेनरी टॉप विकेट टेकर, भारत के खिलाफ लिए 5 विकेट
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए हैं। वे टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। मैट हेनरी भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में 5 विकेट लिए थे।
दुबई में भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव
IND VS NZ Champions Trophy Final Squad Analysis | India Vs New Zealand Strength: न्यूजीलैंड की टीम को दुबई की पिच पर भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव है। पिछले मैच में टीम 44 रन से हारी थी। ऐसे में टीम बेहतर रणनीति के साथ फाइनल में उतरेगी।
न्यूजीलैंड की वीकनेस
फाइनल में दुबई की पिच न्यूजीलैंड के लिए बड़ा चैलेंज साबित होगी। यहां भारतीय स्पिनर्स कीवी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। टीम को वरुण-कुलदीप का तोड़ भी निकालना होगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन