: लॉन्ग ऑन के फील्डर को अंदर बुला लो.. मुझे छक्का जड़ना है.. वीरेंद्र सहवाग ने किससे कहा था ऐसा
हाइलाइट्स
इंजमाम के भारतीय खिलाड़ियों के साथ रिश्ते अच्छे थे
सहवाग ने 2005 टेस्ट वाला किस्सा सुनाया
सचिन तेंदुलकर भी शो में थे मौजूद
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को यूं नहीं मुल्तान का सुल्तान कहा जाता है. सहवाग और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सलामी जोड़ी विश्व की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ियों में शामिल है. दोनों दिग्गज बैटर जब क्रीज पर उतरते थे, तब गेंदबाज थर थर कांपते नजर आते थे. पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul haq) का भारतीय क्रिकेटर्स से रिश्ता मधुर था. सहवाग और सचिन ने एक इंटरव्यू में इंजमाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.
विक्रम साठे के शो में सहवाग और सचिन गेस्ट बनकर आए थे. इस शो में सहवाग ने कहा, ‘ मुझे अच्छी तरह यह बात याद है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेल रहे थे. पहली पारी में मैंने 201 रन बनाए थे. जब मैं बैटिंग कर रहा था तब इंजमाम स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे. मैं दानिश कनेरिया की गेंद को लगातार अच्छे से हिट कर रहा था. कुछ देर बाद मैंने इंजी भाई से कहा कि लॉन्ग ऑन को आगे बुला लो. इसपर उन्होंने कहा क्यों? मैंने कहा कि मुझे छक्का लगाना है.’
यह भी पढ़ें:विराट करोड़ों की कार में पहुंचे अरुण जेटली स्टेडियम.. हवा से करती है बात… कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
आंखों पर काला चश्मा.. अकेले कार ड्राइव कर होम ग्राउंड पर पहुंचे Kohli.. सेल्फी शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
सहवाग के मुताबिक इंजमाम ने अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन के फील्डर को आगे बुला लिया. बकौल सहवाग, ‘इसके बाद दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने गेंद मेरे पैड पर फेंकी, और मैंने गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया.’ इसके बाद कनेरिया ने इंजमाम से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया? इसपर इंजमाम हंसे और कहा कि सिर्फ एक गेंद के लिए आगे बुलाया है. हालांकि बाद में इंजी ने कहा कि सहवाग के साथ उनके भाई जैसे रिश्ते हैं.
इंजमाम की गिनती पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में होती है. सहवाग और सचिन ने इंजमाम की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी और इंसान बताया. इंजमाम एक शान्त खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते थे. वह क्रीज में खड़े खड़े गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराते थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Inzamam ul haq, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : February 16, 2023, 07:49 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच
Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ?
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन