: ओपनर्स के फ्लॉप होने पर बिखरी नजर आई टीम इंडिया! 2 बैटर्स को मिला सीधा फायदा, दिलचस्‍प है वजह
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का अंत हो चुका है. सभी तीन मुकाबले जीतकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने मेहमान टीम को क्लीन स्वीप किया. इससे पहले भारत की टीम ने पड़ोसी देश श्रीलंका को भी इसी तर्ज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. भारत की टीम के लिए नए साल की शुरुआत बेहद खास रही. विश्व कप के साल में टीम इंडिया ने अपने सभी छह मैचों में जीत दर्ज की. टॉप ऑर्डर ने इन सभी छह मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि मिडल ऑर्डर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया जिसकी उम्मीद थी.
मिडल ऑडर बार-बार हो रहा है फ्लॉप
इंदौर वनडे पर ही नजर डालें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक ठोककर पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी बनाई. इसके बाद सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर के बैट से ज्यादा रन नहीं निकले. अंत में हार्दिक पंड्या की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 386 रनों का विशाल लक्ष्य सेट किया. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान भी भारतीय टीम के मध्यक्रम पर अहम जिम्मेदारी थी. 216 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा की टीम ने महज 86 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. विराट, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल में से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया. जैसे तैसे केएल राहुल 64 रन की पारी से भारत ने जीत दर्ज की.
नशेड़ी बताकर किया गया था बाहर…इंग्लिश कप्तान ने भी माना देश पर कलंक…अब बल्ले से मचा रहा हाहाकार
लो जी हो गया नामकरण! WIPL नहीं बल्कि इस नाम से जानी जाएगी लीग…3 IPL फ्रेंचाइजी ने भी खरीदी टीम
टीम पस्त, श्रेयस-केएल मस्त
रन चेज के दौरान खराब प्रदर्शन के बावजूद भारत के दो मिडल ऑर्डर बैटर बेहद खुश होंगे. एक हैं श्रेयस अय्यर और दूसरे का नाम है केएल राहुल. यह दोनों ही बैटर भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का हिस्सा थे. श्रेयस चोट के चलते न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए जबकि केएल ने अपनी शादी के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ था. दोनों क्रिकेटर्स की गैर-मौजूदगी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम में मौका दिया गया है. ना सूर्या और ना ही ईशान इस दौरान खुद को साबित कर पाए हैं.
ईशान बांग्लादेश में डबल सेंचुरी जड़ने के बाद भारतीय टीम में मौके की तलाश में थे. वहीं, टी20 में धाकड़ बैटिंग के बाद सूर्यकुमार यादव को 50 ओवरों के फॉर्मेट में चांस दिया गया. दोनों में से कोई एक भी बैटर अच्छा प्रदर्शन करता तो केएल और श्रेयस का वनडे टीम से परमानेंट पत्ता कटना तय था. केएल राहुल को पहले ही टी20 फॉर्मेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अगर वनडे में भी उन्हें बाहर होना पड़ता तो उनके करियर पर ब्रेक लग सकता था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, KL Rahul, Rohit sharma, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : January 25, 2023, 20:20 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन