: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पिता ने बच्चों पर किया प्राणघातक हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
गुस्साए युवक ने अपने ही बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जबलपुर से हैरान करने वाली खबर आई है। पत्नी द्वारा मायके से वापस लौटने से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने अपने ही बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।जबलपुर की थाना संजीवनीनगर प्रभारी शोभना मिश्रा ने बताया कि मूलतः नरसिंहपुर निवासी सुंदर चौधरी दो माह पूर्व क्षेत्र के गंगा नगर में किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहन लगा था। युवक की पत्नी का मायका समीपस्थ शांति नगर में है। पत्नी होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज पर गुरुवार को मायके गई थी। आरोपी सुंदर शुक्रवार दोपहर पत्नी को लेने मायके पहुंचा तो उसने आने से इनकार कर दिया।
इससे गुस्साए सुंदर ने अपने पांच साल के बेटे मयंक तथा चार साल के बेटे महेंद्र पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से मयंक के गले तथा महेंद्र के हाथ में चोट आई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में भादंवि की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी सुंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन