Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Indore News: प्रिंस रिचर्ड होलकर बोले-पिता के साथ यशवंत क्लब में मैच देखता था, पुरानी यादें हो गई ताजा

News Desk / Tue, Feb 28, 2023


प्रिंस रिचर्ड होलकर ने पितल की घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की।

प्रिंस रिचर्ड होलकर ने पितल की घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में खेले जा रहे भारत और आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को देखने पहली बार होलकर राजपरिवार के प्रिंस रिचर्ड होलकर भी आए। उन्होंने स्टेडियम में एक नई परंपरा की शुरुआत की। एमपीसीए अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर के साथ रिर्चड ने पीतल की घंटी बजाकर टेस्ट मैच की शुरुआत की। ऐसा होलकर स्टेडियम में पहली बार हुआ।

अपने ही परिवार के नाम पर बने होलकर स्टेडियम में मैच देखने आए रिचर्ड ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज स्टेडियम में मैच देखकर ७० साल पुरानी यादें जाता हो गई। तब मैं पिता यशवंत राव होलकर के साथ मैच देखने यशवंत क्लब जाता था और कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मिलता था। मेरे पिताजी को क्रिकेट बहुत पसंद था। वे मुझे तब के बड़े क्रिकेटर सीके नायडू, मुश्ताक अली, सरवटे, जगदाले, भाया, रांगणेकर से मिलवाया करते थे।

मुझे घुड़सवारी का शौक
रिचर्ड होलकर ने कहा कि वे पढ़ाई करने अमेरिका चले गए थे। उन दिनो वहां क्रिकेट का चलन नहीं था। अब अमेरिका जाएं तो वहां कई क्रिकेट टीमें मिल जाएगी। मुझे घुड़सवारी पसंद होना है।

खेल गतिविधियों को मिले बढ़ावा
रिचर्ड ने इंदौर में खेल गतिविधियों के बारे में कि यहां क्रिकेट के क्लब और होना चाहिए, जहां बेहतर प्रशिक्षण मिले। फुटबाल के खिलाड़ी भी तैयार होना चाहिए। देश की आबादी १३५ करोड़ से ज्यादा की हो गई है, लेकिन फुटबाल का एक भी अंतरर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं है। इस पर गौर करने करना चाहिए। मैने प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भी इस बारे में बात की।


राजपरिवार ने दी थी जमीन
एमपीसीए को राजपरिवार ने ही स्टेडियम बनाने के लिए जमीन दी थी,इसलिए स्टेडियम का नाम भी होलकर स्टेडियम रखा गया है। राजपरिवार के सम्मान में स्टेडियम में उषा राजे और सतीश मल्होत्रा गेट भी बनाया गया है। रिर्चड के पिता यशवंत राव होलकर ने खुद होलकर टीम बनाई थी और उसमें अच्छे खिलाड़ी शामिल हो, इसका ध्यान भी दिया। कई बड़े खिलाड़ियों को उन्होंने दूसरे शहरों से लाकर इंदौर में बसाया। आजादी के पहले तक होलकर स्टेट टीम भारतीय टीम कहलाती थी। इस टीम ने ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों की यात्राएं की और अच्छा प्रदर्शन कर टीम का नाम रोशन किया। तब कैप्टन मुश्ताक अली और एमएम जगदाले इस टीम के चर्चित खिलाड़ी माने जाते थे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन