: MP News: भारत भ्रमण पर आए जापानी पर्यटक ने अपनाया हिंदू धर्म, धाराप्रवाह बोलते हैं गायत्री मंत्र
खजुराहो में सुंदर कांड पाठ में भाग लेते जापानी पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आस्था और विश्वास का दूसरा नाम ही धर्म है। यही कारण है कि जापानी पर्यटक रामकृष्ण आश्रम से इतना प्रभावित हुआ कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया। अपने जापानी नाम कैनजी सिमी को बदलकर सुमित बन गया। पूजा-अर्चना अब उसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बन गई। शुद्ध उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र भी धाराप्रवाह पढ़ता है।
सुमित के भारतीय मित्र खजुराहो निवासी अविनाश तिवारी ने कहा कि इनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उस दौरान इनके हिंदुत्व प्रेम को इन्होंने देखा और जाना- समझा तो अच्छा लगा। इसके चलते इनसे मित्रता भी हुई। सुमित ने बताया कि वे बनारस जाकर अभिषेक भी कर चुके हैं। ओम नमः शिवाय तथा जय श्री राम के जाप के साथ हिंदुत्व के प्रति बहुत गहरी आस्था रखते हैं। हालांकि, उनके बच्चों का हिंदू धर्म के प्रति जरा भी लगाव नहीं है। यह पूरी तरह से हिंदू धर्म के लिए समर्पित है। खजुराहो पहुंचकर उन्होंने हनुमान मंदिर में पूरे लगन के साथ पूजा-अर्चना भी की।
खजुराहो के त्रिलोखर धाम हनुमान मंदिर में इंजीनियर ओम प्रकाश पटेल ने सुंदरकांड का पाठ रखा था। इस दौरान जापानी पर्यटक भी वहां पहुंचे। उन्होंने सुंदरकांड पाठ किया। हनुमान जी की आरती भी उतारी। दंडवत होकर भगवान को प्रणाम किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। इंजीनियर ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि इनकी हिंदू धर्म के प्रति आस्था को देखकर वह भी अचंभित हैं। अगले जन्म में अगर भगवान इन्हें मानव जीवन दे तो निश्चित रूप से भारत में हिंदू परिवार के घर ही जन्म दें तो बेहतर होगा। जापानी पर्यटक सुमित ने भी खजुराहो में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। चेहरे पर खुशियां साफ देखी जा सकती थी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन