Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: MP BJP जिला अध्यक्षों पर बड़ी खबर: कहां फंसा पेंच, कहां रिपीट, लिस्ट के इन नामों में किसकी चमकी किस्मत, जानिए अनूपपुर या पुष्पराजगढ़ के हाथ कमान ?

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Jan 9, 2025

MP BJP जिला अध्यक्षों पर बड़ी खबर: कहां फंसा पेंच, कहां रिपीट, लिस्ट के इन नामों में किसकी चमकी किस्मत, जानिए अनूपपुर या पुष्पराजगढ़ के हाथ कमान ?
MP BJP District Presidents List Update: मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की पहली लिस्ट का इंतजार जारी है. क्योंकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में लिस्ट आ चुकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि आज या कल में मध्य प्रदेश में भी पहली लिस्ट जारी हो सकती है. देर रात भी जिलाध्यक्षों को लेकर रायशुमारी चलती रही. बताया जा रहा है कि 30 नामों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी स्थिति क्लीयर नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि सीनियर नेताओं के बीच आज फिर बैठक होगी, जिसके बाद शाम तक या कल सुबह लिस्ट जारी हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ जिलों में पुराने जिलाध्यक्ष ही रिपीट होने की संभावना है.   भोपाल-इंदौर-सागर में फंसा पेंच  दरअसल, भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के नेताओं में बैठकें चल रही हैं. दरअसल, कुछ जिलों में मामला उलझ गया है. राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर जिलों में जिलाध्यक्ष पद के लेकर स्थिति क्लीयर नहीं हो पा रही है. क्योंकि यहां दो से भी ज्यादा नाम जिलाध्यक्ष की रेस में शामिल हैं. वहीं इंदौर में भी जिलाध्यक्ष के चयन पर सहमति नहीं बन पा रही है, एक पक्ष मौजूदा जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे के रिपीट होने पर जोर दे रहा है तो दूसरा पक्ष नए नेता का चयन चाहता है, जिससे यहां भी मामला उलझ गया है. वहीं ग्वालियर में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों के लेकर पेंच फंसा हुआ है. जबकि सागर में भी एक पक्ष मौजूदा अध्यक्ष को रिपीट कराना चाहता है तो दूसरा पक्ष किसी नए नेता का चयन चाहता है. इन जिलों में रिपीट हो सकते हैं जिलाध्यक्ष  हरदा, कटनी, बालाघाट, झाबुआ और रायसेन ये पांच ऐसे जिले हैं जहां बीजेपी अपने जिलाध्यक्षों का रिपीट कर सकती है, क्योंकि बताया जा रहा है कि यहां वर्तमान जिलाध्यक्ष को लेकर जिले के सीनियर नेताओं में भी सहमति बन गई है. इसके अलावा 30 जिले ऐसे हैं जहां सिंगल नाम पर सहमति बन गई है, जिससे इन नामों की लिस्ट आज शाम या कल सुबह तक आ सकती है. ये नाम माने जा रहे तय 
  • उज्जैन-संजय अग्रवाल
  • रीवा-वीरेंद्र गुप्ता
  • अशोकनगर-अलोक तिवारी
  • दतिया-दीपेंद्र गोस्वामी
  • छिंदवाड़ा-टीकाराम चंद्रवंशी
  • ग्वालियर ग्रामीण-प्रेम सिंह राजपूत
  • धार-मनोज सोमानी
  • सिवनी-आलोक दुबे
  • झाबुआ-भानू भूरिया
  • बालाघाट-रामकिशोर कांवरे
दो या तीन हिस्सों में आ सकते हैं नाम  सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सभी 60 जिलाध्यक्षों की सूची अलग-अलग जारी कर सकती है. पहली लिस्ट में 30 से 40 जिलाध्यक्षों के नाम हो सकते हैं, जबकि बाकि के नामों पर जैसे-जैसे सहमति बनती जाएगी तो नामों को जारी किया जा सकता है. जिन जिलों में अभी सहमति नहीं बन पाई है वहां फिर से विचार विमर्श हो सकता है. वहीं मध्य प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रदान को बीजेपी ने पर्यवेक्षक बनाया है, ऐसे में 10 जनवरी के बाद उनका भी भोपाल दौरा हो सकता है. अनूपपुर में कौन कौन दावेदार ? अनूपपुर जिले में भी बड़ी लंबी लिस्ट है। बताया जा रहा है कि वीडी शर्मा के करीबी जितेंद्र सोनी और मंत्री जसवाल के करीबी प्रेमचन्द यादव का नाम तय माना जा रहा है, लेकिन इनके बीच हनुमान गर्ग, राम अवध सिंह, उमेश पाठक, रामदास पुरी, श्याम नारायण शुक्ला और नवल नायक का भी नाम उछल रहा है। एक चर्चा ये भी  बताया जा रहा है कि इस बार पुष्पराजगढ़ को भी मौका मिल सकता है। पुष्पराजगढ़ के नेताओं को उम्मीद है कि हर बार किरण के नीचे वालों को ही जिले की कमान सौंपी जाती रही है, ऐसे में इस बार पुष्पराजगढ़ को बागडोर मिलने की आस लिए बैठे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कब किसकी किस्मत चमक सकती है ?   Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन