: MP का लाल पंचतत्व में विलीन: CM शिवराज ने शहीद जितेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा
सीएम शिवराज ने शहीद जवान जितेंद्र वर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने, स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने, गांव में स्मारक बनाने की घोषणा की है.
सीडीएस बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग: हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना को बाबा रामदेव ने बताया साजिश
जवान जितेंद्र कुमार वर्मा को विदाई देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा की. लोगों की आंखे नम देखी गई. जिस रास्ते वीर बेटे का पार्थिव देह गया, वहां अपने बेटे को तिरंगे में लिपटा देख आंखों से आंसू टपक गए. गली-गली में जितेंद्र को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर भी लगाए हैं. घरों की छतों से लेकर गांव की गलियां तक में तिरंगा लहरा गया.
MP में आदिवासी नेता गिरफ्तार: सीडीएस बिपिन रावत पर की थी अभद्र टिप्पणी, विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सीहोर के लाल जितेन्द्र कुमार को निखिल सैनी ने भी दी श्रद्धांजलि
अनूपपुर के युवा नेता निखिल सैनी ने भोपाल के स्टेट हैंगर पर सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीहोर जिले के जवान जितेन्द्र कुमार की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल जिला के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के भोपाल जिलाध्यक्ष अमित पाटीदार समेत विधायक भोपाल में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे.
[video width="368" height="640" mp4="http://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2021/12/VID-20211212-WA0009.mp4"][/video]
बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई. इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान घायल है. इस घटना के बाद से देश भर में गम का माहौल है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन