: Mahakaleshwar: मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, भस्मारती में दिखा जन सैलाब
मकर संक्रांति का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी मकर संक्रांति की रौनक नजर आ रही है। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान महाकाल को तिली से बना उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया गया। स्नान के बाद भांग, सूखे मेवे से श्रृंगार कर नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। तड़के सुबह भस्मारती में बाबा महाकाल को तिली से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, नंदी हाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
मकर संक्रांति के मौके पर जहां हजारों लोग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, तो वहीं क्षिप्रा नदी में स्नान करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही रामघाट और त्रिवेणी पर लोगों का तांता लगा। बड़ी संख्या में लोग नदी के घाटों पर स्नान करते और पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी यहां व्यापक इंतजाम कर रखे थे।
Read More: क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लोग,रामघाट व त्रिवेणी में लगा श्रद्धालुओं का तांता
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन