: अनूपपुर में तिलमिला उठे कमलनाथ: पूर्व CM ने पत्रकारों को बताया BJP का वकील, सवाल पूछने पर भड़के, बोले- आप क्या सोचते हैं मुझे समझ...
अनूपपुर। अपने चुनावी दौरे पर अनूपपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ ने पत्रकारों को बीजेपी का वकील बता दिया. कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन करने और नोटिस पर सवाल पर पूछने पर कमलनाथ पत्रकारों पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि मीडिया क्या है आप सब जानते हैं. छोड़िए यह बात, क्या आप सोचते हैं मुझे समझ नहीं आ रहा है.
दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ आज पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र देने अनूपपुर पहुंचे है. कमलनाथ ने अनूपपुर मंडल सेक्टर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक ली. कांग्रेस के विवादास्पद कार्यालय का उद्घाटन किया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 1984 के दंगों में कमलनाथ का नाम जोड़कर हमला बोला था, उस पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. इस दौरान पत्रकारों ने कमलनाथ से सवाल किया कि जिस कांग्रेस कार्यालय का आप उद्घाटन करने वाले हैं, उसे नगर निगम ने नोटिस जारी किया है. इस सवाल पर भड़के कमलनाथ ने कहा कि अगर आप बीजेपी की वकालत करने आए हैं, तो कर लीजिए. मीडिया क्या है आप सब जानते हैं. छोड़िए यह बात, क्या आप सोचते हैं मुझे समझ नहीं आ रहा है. हालांकि पीछे से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ यह कहते नजर आए कि हम नोटिस का जवाब देंगे. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
Khargone Earthquake Breaking : खरगोन में 3-4 सेकंड तक हिली धरती, झटकों से घरों में हिला सामान, घबराकर बाहर निकले लोग
BJP नेताओं की गाड़ियों से उतरा नेमप्लेट का मुखौटा : अनूपपुर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह का VIP कल्चर पर सियासी हंटर; क्या महामंत्री-अध्यक्ष लिखवाने वालों की छिनेगी कुर्सी?
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
अमरकंटक में 22 साल के युवक ने लगाई फांसी : घर की छत में पाइप से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका, युवती को साथ सूरत ले जाना चाहता था
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन