: CM शिवराज की संपत्ति का लेखा-जोखा: मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना की कितनी है संपत्ति, जानिए पहले से प्रॉपटी बढ़ी या घटी ?
Chief Minister Shivraj Singh Chauhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ सीएम ने अपनी और पत्नी साधना सिंह चौहान की आय और संपत्ति का ब्योरा भी रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा है।
सीएम शिवराज की 5 साल में संपत्ति 5 लाख रुपये कम हो गई। जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति में 89 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। दोनों को मिलाकर देखें तो इस दौरान शिवराज-साधना की कुल संपत्ति में 84 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। 2018 में कुल आय 7.78 करोड़ रुपये थी- साल 2018 में सीएम शिवराज ने संपत्ति का ब्योरा दिया था। उनके मुताबिक, तब उनकी कुल आय 7.78 करोड़ रुपये थी, जो 2023 चुनाव के दौरान पेश किए गए हलफनामे में 8.62 करोड़ रुपये बताई गई है।
- इस दौरान सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह की आय बढ़ी है, जबकि शिवराज की आय घटी है।
- बुधनी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दाखिल किए गए नामांकन में यह बात सामने आई है कि साल 2018 में सीएम चौहान की आय 3.26 करोड़ रुपये थी, जो सोमवार को दिए गए ब्योरे में 3.21 करोड़ रुपये दिखाई गई है।
- इसी तरह साधना सिंह के पास पहले 4.52 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी, जो बढ़कर 5.41 करोड़ रुपये हो गयी है।
- इस बीच यह बात भी सामने आई है कि पिछले चुनाव के दौरान शिवराज ने अपने बेटे कुणाल की पढ़ाई के लिए 27 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया था, जो इस बार ब्योरे में शामिल नहीं है।
- पिछले चुनाव के समय सीएम शिवराज ने अपनी संपत्ति के ब्यौरे में अपनी पैतृक संपत्ति का जिक्र नहीं किया था।
- तब उनके नाम पर कुल संपत्ति 3.26 करोड़ रुपये बताई गई थी।
- इस बार शिवराज ने अपने पिता की 4 एकड़ से ज्यादा की संपत्ति में छठा हिस्सा बताया है, लेकिन उनकी कुल संपत्ति का ब्यौरा सिर्फ 3.21 करोड़ रुपये है।
- सोमवार को दिए गए ब्यौरे में शिवराज के बैंक खाते में कुल जमा रकम 92.79 लाख रुपये है।
- जबकि साधना सिंह के बैंक खाते में 71.87 लाख रुपये जमा हैं।
- पांच साल पहले दी गई जानकारी में शिवराज के खाते में 20.26 लाख और साधना सिंह के खाते में 11.20 लाख रुपये दिखाए गए थे।
- 2018 और 2023 में शिवराज के पास अपने नाम से कोई गाड़ी नहीं है।
- वहीं पत्नी साधना सिंह की जिस एम्बेसडर कार का जिक्र 2018 में हुआ था, उसकी जानकारी इस बार भी विस्तार से दी गई है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन