Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: अब राहुल गांधी पर विजयवर्गीय ने साधा निशाना, कहा- अटलजी भी यूएन गए थे, पर भारत की बुराई नहीं की

News Desk

News Desk / Wed, Mar 15, 2023

MP News: अब राहुल गांधी पर विजयवर्गीय ने साधा निशाना, कहा- अटलजी भी यूएन गए थे, पर भारत की बुराई नहीं की

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भाजपा लगातार हमलावर है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देकर कहा कि विदेश में किसी को भी देश की बुराई नहीं करना चाहिए।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा में स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में करीब 4.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने आए थे। राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर पूछने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कभी भी भारत के किसी नेता ने चाहे वह विपक्ष के ही क्यों न हों विदेश में जाकर भारत की बुराई नहीं की। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यूएन की बैठक में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई को भेजा था। अटलजी ने विदेश में जम्मू कश्मीर के विषय में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पक्ष रखा था । जब वहां पत्रकारों ने अटल जी से पूछा कि आप तो सरकार की खूब आलोचना करते हैं, परंतु यहां पर आप सरकार का पक्ष ले रहे हैं। तो अटल जी ने कहा कि, देश में हमारी पार्टी विपक्ष में है। परंतु यहां में भारत के झंडे का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति में कहां विरोध करना चाहिए इस बात की समझ होना चाहिए। यदि प्रजातंत्र खतरे में होता और आवाज दबाई जाती तो क्या वे बोल सकते थे। उन्हें संसद में व देश में सरकार का विरोध करने का पूरा अधिकार है। परंतु विदेश में हमारे देश की छवि के बारे में ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। भाजपा इस बयान को भारत की आन बान से जोड़कर कांग्रेस पर हमला कर रही है। इसी को लेकर संसद में भी खूब हंगामा हुआ। तो वहीं भाजपा नेता सदन के बाहर भी अब राहुल गांधी पर खुलकर निशाना साध रहे हैं। 

बड़वाह को जिला बनाने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बात का अध्ययन व सभी पहलुओं पर विचार होना चाहिए कि नए जिले की सीमा क्या होगी। इसमें कौन-कौन से गांव शामिल होंगे। किस क्षेत्र को लाभ या हानि होगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी 15 माह की सरकार में जिला बनाने के लिए क्या किया। उन्हें जिले की मांग उस समय याद नहीं आई। 

 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन