: Jabalpur: हत्यारे को आजीवन कारावास, रंजिश के चलते किया था चाकुओं से हमला
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी राहुल विश्वकर्मा को एसटी-एससी विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 12 सौ रुपये का अर्थदंड लगाया है।अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 28 मई 2019 को फरियादी सुखदेव चौधरी ने गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे आकाश चौधरी के दोस्त प्रदीप झारिया एवं राहुल पटेल ने उसके घर आकर बताया कि आकाश मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सूचना पर जब फरियादी अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा कि आकाश की गर्दन एवं शरीर पर चाकू से पहुंचाई गई गंभीर चोटें थीं और खून निकल रहा था।
पूछने पर आकाश ने बताया कि वह अपने दोस्त सुनील बैरागी के साथ पेट्रोल भराने बीटी चैराहा के पास पेट्रोल पम्प जा रहा था। उसी समय आरोपी राहुल विश्वकर्मा ने नारायण नगर गुलउआ चौक दुर्गा मंदिर के पास उसे रोका और पुराने विवाद को लेकर गालियां दी और धारदार हथियार चाकू से प्राणघातक हमला कर भाग गया। तब उसके साथी सुनील बैरागी व अन्य दोस्त उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाए। जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान आकाश की मृत्यु हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी राहुल विश्वकर्मा के विरुद्ध हत्या व एसटी-एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ अरुणप्रभा भारद्धाज व नविता पिल्ले ने पक्ष रखा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन