Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: नीतू गुर्जर मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी नवविवाहिता

News Desk

News Desk / Thu, Mar 16, 2023

MP News: नीतू गुर्जर मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी नवविवाहिता

ग्वालियर खंडपीठ।

ग्वालियर खंडपीठ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने पिछले साल अक्टूबर महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले की जांच सीबीआई के सुपुर्द की है। नीतू गुर्जर नामक महिला के घर वालों ने इस मामले में उसके ससुराल वालों के साथ ही पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस मामले को हाईकोर्ट ले जाया गया था। हाईकोर्ट में पीड़ित परिवार की ओर से बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गर्भवती होने का जिक्र नहीं है। महिला को सांप के डसने के बाद मृत होना बताया गया है। लेकिन जिस जगह सांप द्वारा काटना बताया गया है उस जगह की स्किन एफएसएल जांच के लिए नहीं भेजी गई थी।

परिवार का कहना है कि नीतू गुर्जर की चार महीने पहले ही दहेली गांव के ध्रुव सिंह के साथ शादी हुई थी। लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी बीच उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में 10 अक्टूबर 2022 को मौत हो गई थी। ससुरालवालों द्वारा बताया गया कि सांप ने नीतू को डसा था। परिवार के लोगों का यह कहना है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से नीतू को शादी में दान दहेज दिया था लेकिन ससुराली नीतू से पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे, इसी बीच अचानक 10 अक्टूबर को नीतू की मौत हो गई। 

31 मई 2022 को ही नीतू की शादी हुई थी, ऐसे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बावजूद पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पुलिस ने इस मामले में औपचारिकता निभाई, इसी को न्यायालय में नीतू के पिता रामनिवास ने चुनौती दी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा दहेज हत्या का मामला था लेकिन ऐसे पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना में दर्ज किया। फॉरेंसिक रिपोर्ट भी न्यायालय में तलब की गई। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस मामले में पुलिस और चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही पाई और कहा कि जो महिला पांच महीने से गर्भवती है उसका तथ्य छुपाए जाना बेहद गंभीर है। इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को केस सौंपा जाना जरूरी है, अब नीतू गुर्जर मामले की जांच सीबीआई करेगी और अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी।
 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन