Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Indore News: शादी के नाम पर पांच साल तक धोखा देकर रेप कियाा, परेशान युवती घर से गायब हुई तो खुला मामला

News Desk

News Desk / Tue, Mar 14, 2023

Indore News: शादी के नाम पर पांच साल तक धोखा देकर रेप कियाा, परेशान युवती घर से गायब हुई तो खुला मामला

मनीष पुत्र पूनम अर्चवाल

मनीष पुत्र पूनम अर्चवाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शादी के नाम पर एक युवक ने परिचित युवती को धोखा दिया। पांच साल तक वह युवती का शोषण करता रहा। परेशान होकर युवती घर से भाग गई। युवती के परिजन ने उसे तलाशा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजन लडक़े के घर शादी की बात करने पहुंचे तो लडक़े के परिजन ने शादी से मना कर दिया और बताया कि उसकी सगाई पहले ही किसी दूसरी जगह हो चुकी है। इसके बाद युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया। 

टीआई संतोष दूधी ने बताया कि 19 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मनीष पुत्र पूनम अर्चवाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। साल 2017 में मनीष के परिवार में एक शादी थी। उस वक्त युवती भी वहां पर गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और एक दूसरे से मिलने लगे। अप्रैल 2018 में मनीष ने युवती को अपने घर बुलाया और यहां पर रेप किया। युवती ने बताया कि इसके बाद मनीष ने उसे कई बार अलग अलग होटलों में बुलाया और रेप किया। 

होटल में बुलाकर कई बार किया रेप
युवती ने बताया कि मनीष ने इस दौरान उसे कई बार अलग-अलग होटल में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। 20 फरवरी 2023 को उज्जैन के होटल नक्षत्र में मनीष ने शादी की बात करने के लिए बुलाया और फिर रेप किया। इसके बाद शादी के लिए मना कर दिया। परेशान युवती घर जाने के बजाय ओंकारेश्वर चली गई। युवती के घर से अचानक लापता होने के चलते उसके माता-पिता कॉल करते रहे। परिवार के लोग भी उसे ढूंढने लगे। इस दौरान मनीष ने युवती को कॉल किया और उसे ओंकारेश्वर से लाकर इंदौर छोड़ा।

घर पर पहुंचकर युवती ने अपने परिजन को पूरी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजन मनीष के घर पहुंचे और मनीष के परिवार को पूरी बात बताई। मनीष के परिजन ने शादी की बात से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि बेटे की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी है। इसके बाद मनीष ने फोन कर युवती और परिजन को धमकाया कि यदि थाने गए तो सभी को जान से मार दूंगा। इसके बाद युवती और उसके परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन