Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

कबीर सिंह के ‘बेखयाली’ पर घमासान : अमाल मलिक के बयान से भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना है, दावे वापस लो

MP CG Times / Wed, Dec 10, 2025

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ‘कबीर सिंह’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘बेखयाली’ को लेकर दिए अपने दावे के बाद विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमाल ने दावा किया था कि ‘बेखयाली’ उन्होंने बनाया था और यह गाना उनसे चुरा लिया गया

अब इस गाने को कंपोज करने वाले संगीतकार जोड़ी सचेत–परंपरा ने कड़ा रिएक्शन दिया है। दोनों ने अमाल पर झूठ फैलाने, क्रेडिट हड़पने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। साथ ही पब्लिक में माफी मांगने, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

अमाल मलिक, तुम्हें शर्म आनी चाहिए- सचेत-परंपरा

सचेत-परंपरा ने अपने सोशल मीडिया पर 7 मिनट 17 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा “ये वीडियो 10 सेकंड में भी सच दिखा सकता था, लेकिन मेंटल पीस के लिए कुछ लोगों को बेनकाब करना जरूरी था… अमाल मलिक, तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”

वीडियो में परंपरा ने कहा कि,

“अमाल मलिक ने दावा किया कि ‘बेखयाली’ उन्होंने बनाया या डायरेक्टर ने बताया कि उनका गाना कॉपी हो गया। यह पूरी तरह झूठ है। हमारे पास अमाल और ‘कबीर सिंह’ टीम के पूरे चैट प्रूफ हैं। यह गाना 100% सचेत–परंपरा ने बनाया है।”

सचेत और परंपरा 2015 में रियलिटी शो में मिले थे। फिर दोनों 2020 में शादी कर ली।

सचेत बोले- अगर गाना चुराया, तो आपने हमें बधाई क्यों दी थी?

सचेत ने वीडियो में आगे कहा—

“अगर हमने आपका गाना चुराया था, तो आप हमें मैसेज करके बधाई क्यों दे रहे थे? आपने हमें कॉल किया, टेक्स्ट किया कि गाना कब आ रहा है… टैग और लिंक मांग रहे थे। अब अचानक दावा कर रहे हैं कि हमने आपका गाना कॉपी किया? क्या आप सीरियस हैं?”

उन्होंने कहा कि अमाल पहले ही 2015 से टी-सीरीज़ के साथ जुड़े हुए थे, जबकि सचेत–परंपरा इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स थे।

“हम किसी के फेवरेट नहीं थे, हमें कोई क्यों फेवर करेगा? ये दावा भी झूठ है।”


सचेत-परंपरा की चुनौती- सबूत हो तो सामने लाओ… नहीं तो माफी मांगो

दोनों ने अमाल को सीधी चुनौती देते हुए कहा

  • “अगर आपके पास सबूत है कि यह गाना आपका है, दिखाइए। नहीं है तो पब्लिक के सामने माफी मांगिए।”

  • “आप सोशल मीडिया पर हमें बदनाम कर रहे हैं। हम कोर्ट जाएंगे और सबूत पेश करेंगे।”

अमाल मलिक के खिलाफ FIR का जिक्र भी हुआ

सचेत–परंपरा ने कहा कि अमाल द्वारा लगाए गए आरोपों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है।
दोनों ने साफ कहा कि अब मामला कानूनी मोड़ ले सकता है।


फिल्म ‘कबीर सिंह’ में किसने क्या बनाया था?

  • फिल्म रिलीज: 2019

  • ‘बेखयाली’: सचेत–परंपरा ने कंपोज किया

  • फिल्म में एक गाना अमाल मलिक ने भी दिया था

  • ‘बेखयाली’ उस साल का सबसे लोकप्रिय गाना बना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन