Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: पानी न मिलने से लोगों में नाराजगी, नगर परिषद में फोड़े खाली मटके, की नारेबाजी

News Desk

News Desk / Sun, Mar 12, 2023

MP News: पानी न मिलने से लोगों में नाराजगी, नगर परिषद में फोड़े खाली मटके, की नारेबाजी

दमोह में जलसंकट के मद्देनजर मटकों के साथ प्रदर्शन।

दमोह में जलसंकट के मद्देनजर मटकों के साथ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया नगर पंचायत में इस समय जल संकट से लोग काफी परेशान हैं। इससे गुस्साए नगरवासियों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। खाली मटके फोड़े। इसके अलावा सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

सतुआ डैम की मिट्टी ढह जाने के कारण पानी का ठहराव नहीं हो सका है। इसी कारण से अब नगर में जलसंकट बन गया है। इस समय 10 से 15 दिनों के बीच जल सप्लाई की जा रही है जो नगरवासियों के लिए नाकाफी है। टैंकरों से प्रत्येक वार्ड में पानी की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन ट्रैक्टर के लिए डीजल उपलब्ध न होने के कारण वह व्यवस्था भी ठप हो गई है। इसी बात से नगरवासियों में गुस्सा है। प्रदर्शन करने आए आनंद यादव ने कहा कि जलसंकट के कारण लोगों में आक्रोश है। वार्ड में टैंकरों से पानी सप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर में सीएमओ द्वारा डीजल की राशि नहीं दी जा रही है। अभी अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है। यदि एक-दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा ने नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे पर आरोप लगाया है कि वह कार्यालय में मौजूद नहीं रहती हैं। मुख्यालय पर नहीं रहती है। इस वजह से उन्होंने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है। उनकी अनुपस्थिति डाली गई है। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक की जाएगी।

जल्द ही पानी के टैंकर चलाए जाएंगे
पथरिया नगर परिषद के अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि सतुआ डैम से पानी की सप्लाई की जाती है। बारिश में डैम के पास की मिट्टी ढह गई। इससे पूरा पानी बह गया। जनप्रतिनिधियों से राशि मांगी थी, जो अब तक नहीं मिली है। मध्यप्रदेश शासन से साढ़े तीन करोड़ रुपए की राशि मिली, जिसका टेंडर लगाया है। फिलहाल पानी का संकट है। अब नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन टैंकर पानी सप्लाई किया जाएगा।

चार कुओं का अधिग्रहण
नगर के चार कुओं का भी अधिग्रहण किया गया है। इनसे सुबह-शाम पानी निकालकर टंकी भरी जाएगी। नगर में तीन से चार दिन में पानी की सप्लाई हो सकेगी। जिन वार्ड में सप्लाई नहीं हो पाएगी, वहां पर टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। सुनार नदी से एक नई लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई पूरी की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आर्थिक संकट के बावजूद एक हफ्ते में सभी व्यवस्थाएं सुधार ली जाएंगी। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन