Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: हर बूथ पर डिजिटल सेंटर बनाएगी भाजपा, पांच सदस्यों की टीम जोड़ेगी क्षेत्र के रहवासी

News Desk

News Desk / Mon, Mar 13, 2023

हर बूथ पर डिजिटल सेंटर बनाएगी भाजपा, पांच सदस्यों की टीम जोड़ेगी क्षेत्र के रहवासी

पत्रकार वार्ता

पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बूथ विस्तार अभियान-2 को लेकर नगर भाजपा द्वारा गत वर्ष हमने कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी 1604 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब आज से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।

10 दिनों तक नगर के सभी 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं जैसे बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाए रखने के लिए केन्द्र द्वारा वर्ष भर में किए जाने वाले 6 कार्यक्रम और समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों से जोडक़र रखना। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना। साथ ही मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति (1 प्रमुख, कम से कम 4-5 सदस्य) बनाने पर जोर देना। पन्ना समिति के अन्तर्गत आने वाले परिवारों या मतदाताओं के संपर्क में रहे। अपने बूथ के अन्तर्गत बस्तियों, गांव, मजरा, टोला में परिवार बैठक करना। 

  हर माह (अंतिम रविवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियो/टीवी और सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर मन की बात कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ता आम मतदाताओं के साथ अपने बूथ पर ही सुनें उसके बाद उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक करें। अर्थात मन की बात का सामूहिक श्रवण, सामूहिक चिंतन और बूथ समिति की बैठक। मन की बात कार्यक्रम हेतू बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम प्रमुख बनाना, जैसे विभिन्न कार्यों को पूरा करेंगे। 

रणदिवे ने आगे कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडऩे का काम भी किया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी साथ ही पन्ना समिति में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को जोडऩा, यह हमारे अभियान में शामिल है। 


 इस अवसर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सविता अखंड, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, वरिष्ठ नेता घनश्याम शेर, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन