: Shahdol News: रिहायशी क्षेत्र में घुसा भालू, भागते समय गिरा कुएं में, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
रिहायशी क्षेत्र में घुसा भालू - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के वन परिक्षेत्र अमझोर के पोंडी गांव में एक भालू अचानक रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। भालू यहां रहने वाले कमला सहीश के घर में घुस गया, जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया, साथ ही चीख-पुकार भी शुरू हो गई।
कुएं से निकाला गया सुरक्षित
बताया जा रहा है कि लोगों की आवाज सुनकर भालू वहां से भाग निकला। इसी दौरान घर की बाड़ी में बने कुएं में भालू गिर गया, इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद अमझोर वन परिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और भालू को कुएं से सुरक्षित निकाला गया, इसके बाद भालू को जंगल की ओर छोड़ दिया गया। बता दें कि जैतपुर व अमझोर वन परिक्षेत्र में भालूओं की संख्या अधिक है, जिससे आए दिन भालू रिहायशी इलाकों में शहद खाने के लिए इन इलाकों में आते है, जिन्हें अक्सर देखा जाता है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
Khargone Earthquake Breaking : खरगोन में 3-4 सेकंड तक हिली धरती, झटकों से घरों में हिला सामान, घबराकर बाहर निकले लोग
BJP नेताओं की गाड़ियों से उतरा नेमप्लेट का मुखौटा : अनूपपुर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह का VIP कल्चर पर सियासी हंटर; क्या महामंत्री-अध्यक्ष लिखवाने वालों की छिनेगी कुर्सी?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन