Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: मानवता शर्मसार: आदिवासी युवती का शव ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस, गुहार लगाकर हारे परिजन खाट पर ले गए लाश

News Desk

News Desk / Fri, Mar 17, 2023

मानवता शर्मसार: आदिवासी युवती का शव ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस, गुहार लगाकर हारे परिजन खाट पर ले गए लाश

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगरौली में एक बार फिर बार संवेदनाएं तार-तार हो गई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मौत के बाद आदिवासी युवती के शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। ऐसे में थक हारकर परिजन खाट पर पैदल 10 किलोमीटर दूर तक शव ले गए। इसके बाद समाजसेवी प्रेम भाटी सिंह ने मानवता दिखाते हुये अपने निजी वाहन से शव को घर तक पहुंचाया।

दरअसल, सीधी जिले के भूमिमाड थाना क्षेत्र के केसलार गांव के आदिवासी परिवार की युवती शांति सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जहां परिजन उसे सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। इलाज कराने के बाद युवती के परिजन उसके नाना के यहां ले गये। गुरुवार की सुबह युवती की तबियत अचानक फिर से खराब हो गयी, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं, मौत के बाद युवती के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस कि मांग की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया नहीं कराया गया, जिसके बाद कई बार सरई थाना प्रभारी से शव वाहन के लिए परिजनों ने संपर्क किया, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी शव वाहन की व्यवस्था नहीं करा सके। गरीब आदिवासी परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह प्राइवेट वाहन कर शव को ले जा सकें। आखिर थक हारकर मृतका शांति सिंह  के परिजनों ने खाट पर पैदल शव को घर ले जाने लगे।


एंबुलेंस नहीं मिलने पर शांति सिंह के शव को उसके परिजन खाट पर  लादकर ले जा रहे थे। 10 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके थे, इसी बीच समाजसेवी प्रेम भाटी सिंह की नजर पड़ी तो, उन्होंने शव को खाट पर ले जाने की घटना की पूरी जानकारी ली, इसके बाद अपने निजी वाहन से शव को घर तक पहुंचाया। 

इससे पहले भी घट चुकी हैं घटनाएं
बता दें, सिंगरौली जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने किसी तरह की सुध नहीं ली और न ही प्रशासन ने इस और ध्यान दिया।


इस पूरे मामले में सरई थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि युवती शांति सिंह अस्पताल में इलाज के लिए आई थी, इलाज कराने के बाद वह अपने नाना के यहां रुक गई। गुरुवार सुबह उसकी अचानक मौत हो गई, शव वाहन के लिए परिजनों ने सम्पर्क किया था, लेकिन शव वाहन की व्यवस्था न होने की वजह से उपलब्ध नहीं करा सके।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन