: MP ACCIDENT BREAKING: सवारियों से खचाखच भरी बस खाई में जा गिरी, इतने की मौत, मासूम समेत 20 से ज्यादा घायल
हादसा देशगांव से 15 किलोमीटर दूर रोसिया गांव में हुआ है. गुरुकृपा ट्रेवल्स की महाकाल बस खंडवा से इंदौर जा रही थी. बस में सवार यात्रियों के मुताबिक यात्री खचाखच भरे थे, बस में पैर रखने की भी जगह नहीं थी. तेज रफ्तार बस अचानक पलट गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. एक-एक कर घायलों को बचाया गया.
बस दुर्घटना के काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची.सनावद से कपास बेचकर आ रहे ग्राम अमोदा निवासी शेर सिंह ने पिकअप वाहन को रोका और बस का शीशा तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला.
शेर सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे वाहन आते रहे, सनावद घायलों को खंडवा ले जाते रहे. हादसे को देख रौंगटे खड़े हो गए. मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. बस में 6-6 महीने के मासूम भी सवार थे. भगवान का शुक्र है कि मासूम सुरक्षित रहे. कई घायलों को लेकर शेर सिंह खुद अपनी पिकअप गाड़ी लेकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचे.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन