: Balodabazar: तीन कन्या छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस; जांच में कमरे से किचन तक में मिली गंदगी
कन्या छात्रावास का निरीक्षण करते सहायक आयुक्त। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित तीन कन्या छात्रावास के अधीक्षकों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कमरे से लेकर किचन तक में गंदगी मिली थी। इसके बाद उन्होंने फटकार लगाते हुए अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी।
दरअसल, भाटापारा स्थित तीन कन्या छात्रावासों का प्रभारी सहायक आयुक्त मिथलेश डोंडे ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा कमरे और किचन में गंदगी पसरी थी। बिस्तर पर बिछे गद्दे-चादर गंदे थे। जबकि छात्रावासों को पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया गया है।
सहायक आयुक्त की रिपोर्ट के बाद पोस्ट-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मोनिका साहू, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास अधीक्षिका हेमलता साहू और प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मंजूलता उइके को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन