: शहडोल से बलात्कारी की गिरफ्तारी: नाबालिग बच्ची से लंबे समय तक किया रेप, CG पुलिस ने MP से किया अरेस्ट
कोरिया: नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को केल्हारी पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से नाबालिग को छुड़ा कर परिजनों को सुर्पुंद कर दिया गया है.
पीड़िता के बयान के बाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड बैकुंठपुर में पेश किया गया है. थाना प्रभारी केल्हारी जवाहरलाल गायकवाड ने बताया कि शिकायकर्ता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया. रिपोर्ट में इसकी नाबालिग लड़की दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है. आस-पड़ोस रिश्तेदारी में पता करने पर भी कोई पता नहीं चल सका. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 का मामला दर्ज किया गया. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. महज 4 घंटे के अंदर नाबालिग बच्ची को गांव कुटेला, थाना जैतपुर, जिला शहडोल ( मध्यप्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया है. मौके से नाबालिग बालक को हिरासत में ले लिया है. नाबालिग लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नाबालिक लड़का साल 2021 से शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण कर बलात्कार करता रहा. 7 मई 2022 को भगाकर कुटेला अपने घर ले जा रहा था. लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन कई बार बलात्कार किया है. पुलिस लड़के के खिलाफ 366, 376 भारतीय दंड विधान और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन