Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: नौतपा के पांचवें दिन मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी: तापमान में बढ़ोत्तरी से बुजुर्ग महिला की मौत, दिनभर चल रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Severe heat in Madhya Pradesh-Chhattisgarh on the fifth day of Nautapa: नौतपा के पांचवें दिन यानी बुधवार को भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी है।छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण गर्मी के कारण मनरेगा में काम कर रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। नौतपा के चौथे दिन मंगलवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में झुलस रहा। कई जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आज भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मुंगेली सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, महासमुंद में 46.7 और बिलासपुर में 46.4 डिग्री रहा। रायपुर में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। दुर्ग जिले में गर्मी के कारण महिला मजदूर की मौत छत्तीसगढ़ में नौतपा ने चौथे दिन आसमान से आग बरसाई। उधर, दुर्ग जिले के अहेरी में मनरेगा में काम कर रही महिला भद्रा बाई ठाकुर (60 वर्ष) की धूप और गर्मी के कारण मौत हो गई। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू के साथ रातें गर्म रहने का अनुमान जताया है। 31 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी 25 मई को नौतपा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले चार दिनों में प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 25 मई को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री था, जो 28 मई को 45.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी तरह पेंड्रा रोड में पारा 38.7 डिग्री रहा। मंगलवार को 45 डिग्री दर्ज किया गया। एमपी में भीषण गर्मी नौतपा के पांचवें दिन यानी बुधवार को भोपाल में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 5.30 बजे तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। इस दौरान करीब एक हफ्ते बाद सुबह ठंडी हवा का अहसास हुआ। सुबह 8.30 बजे 32 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 3 घंटे में पारे में 6 डिग्री का उछाल आया और सुबह 11.30 बजे तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि नौतपा के पिछले 4 दिनों में तापमान दो बार 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आज भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिन में गर्म हवाएं भी चलेंगी। नौतपा में भोपाल तप रहा है। 4 दिन में दूसरी बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। 40 साल में दूसरी बार सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को भी तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह दिन 10 साल में पांचवां सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी का ओवरऑल रिकॉर्ड 21 मई 2016 के नाम है। तब तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री पर पहुंचा था। मौसम विभाग ने नौतपा के पांचवें दिन भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। सुबह 8:30 बजे पारा 33 डिग्री से ऊपर था। इसके ठीक 3 घंटे बाद तापमान 7 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 41 डिग्री को पार कर गया। दोपहर 2.30 बजे यह 43.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी हुई और यह 45.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। दिन में गर्म हवाएं चलती रहीं। रात में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन