Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: MP: धान खरीदी फर्जीवाड़े में FIR, 15 हजार से ज्‍यादा बोरियों में धान के साथ भरी थी बालू, पत्थर और मिट्टी

MP: धान खरीदी फर्जीवाड़े में FIR, 15 हजार से ज्‍यादा बोरियों में धान के साथ भरी थी बालू, पत्थर और मिट्टी


भोपाल :

Madhya Pradesh News: कुछ दिनों पहले सरकार ने ऐलान किया कि देश में बीपीएल कार्डधारकों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन की सुविधा मिलती रहेगी. ये खबर सुर्खियों में आई, लेकिन बहुत कुछ अंदर दब गया  मसलन मध्य प्रदेश के सतना में खुद सरकारी महकमे की शिकायत पर धान खरीदी फर्जीवाड़े में एफआईआर दर्ज हुई. सतना जिले के शिवराजपुर में धान खरीदी केन्द्र के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. एसडीओपी भारतेंदु शर्मा बताते हैं, "धान का वजन बढ़ाने के लिये रेत-मिट्टी भरी गई. 15400 बोरी में शासन को 63 लाख का नुकसान हुआ है. विवेचना के उपरांत आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा."

यह भी पढ़ें

जांच में पाया गया कि 15000 से ज्यादा बोरियों में रखा 6200 क्विंटल से ज्यादा धान अमानक था जिसमें मिट्टी, बालू और पत्थर भरा गया था. खाद्य अधिकारी केके सिंह कहते हैं, "धान की क्वॉलिटी बहुत खराब है. खरीदी में बहुत लापरवाही बरती गई है. बारदाने की तौल कराई गई जिसमें ये स्थिति सामने आई है. मिलावट में पत्‍थर भी मिले हैं. बारदानों में बजरा है, धूल-मिट्टी और कंकर भी उसका पंचनामा तैयार किया गया है."  

धान खरीदी में ये गोरखधंधा सामने आने के बाद ग्राहकों को किस क्वॉलिटी का चावल मिल रहा है, यह जानने के लिए NDTV ने सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचकर हकीकत जानी, यहां भी ग्राहक निराश नज़र आए. एक ग्राहक राधा इरपाचे ने कहा, "चावल कभी मोटा,  कभी पतला तो कभी गंदा मिल रहा है.कीड़े भी निकल रहे हैं." शोभा शर्मा ने कहा, "अभी चावल अच्छा मिला है. पहले जो चावल मिला था, उसमें कंकड़ मिले थे." एक अन्‍य ग्राहक ने कहा, "चावल ज्यादा दे रहे हैं. मोटे-मोटे हैं, इसमें इल्लियों जैसे गुच्छे हैं. इसे खाने में भी दिक्कत होती है." बता दें राज्य में अब तक 46 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उपार्जन हो चुका है. धान खरीदी, मिलिंग से लेकर चावल की गरीबों को उपलब्धतता तक की पूरी प्रक्रिया में कहीं पूरी बोरी में रेत है तो कहीं महीन पत्थर जैसी गड़बड़ी. इश्तेहार से आगे सरकार सोचे तो सब कुछ दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें-


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन