MP CG Times
Breaking News Exclusive
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

: सुरक्षित सीहोर अभियान: 62 हजार से ज्यादा नागरिकों ने कराया बीमा, 48 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

सुरक्षित सीहोर अभियान: 62 हजार से ज्यादा नागरिकों ने कराया बीमा, 48 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले में प्रारंभ सुरक्षित सीहोर अभियान की जनपद वार, निकायवार तथा विभागवार समीक्षा करते हुए इस अभियान को गति देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को बीमा का महत्व बता कर बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाए। सुरक्षित सीहोर अभियान के तहत 10 फरवरी तक जिले के 62451 नागरिकों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कराया है। इसमें 2200 नागरिकों का जीवन ज्योति बीमा भी शामिल है।

कलेक्टर ने जिले में चल रही विकास यात्राओं के दौरान विकासखंड स्तर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को विकास यात्रा के समय अपने प्रभार की पंचायतों के निर्माण एवं विकास कार्यों तथा हितग्राही मूलक योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास यात्रा का व्यवस्थित ढंग से संचालन तथा कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए। अब तक जिले में 230 से अधिक ग्राम पंचायतों में विकास यात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं। इन विकास यात्राओं के दौरान पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही अनेक हितग्राहियों को शासन की अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।


     
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों तथा अन्य लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण पर संतोष जताते हुए कहा कि अधिकारी इसी तरह पूरी गंभीरता से कार्य करें। टीएल मीटिंग में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय,  बृजेश सक्सेना, वंदना राजपूत, एसडीएम अमन मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

48 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण
उन्होंने राजस्व न्यायालय के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांतरण बंटवारा सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। जिले की सभी राजस्व न्यायालयों में अभी तक कुल 56971 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 48233 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले में अभी तक नामांकन के 5220 तथा बंटवारा के 4038 एवं नामांतरण के 19340 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले के 51 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन किया जाना है। इसकी कार्रवाई में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, अभी तक 36 ग्रामों के दावे प्राप्त हो गए हैं।


समय पर राशन उठाव और वितरण के निर्देश
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी हितग्राहियों को राशन प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय पर गोदामों से राशन का उठाव और वितरण के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी हितग्राही राशन से वंचित न रहे। उन्होंने नवीन शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों तथा रिक्त राशन दुकानों के आवंटन की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके तथा राशन के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े।

स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति
स्वरोजगार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक रोजगार योजनाओं प्रकरण बैंकों से स्वीकृत कराकर वितरित कराए जाएं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि सीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के 5280, स्वरोजगार योजना के 123, समूह बैंक लिंकेज के 78, पीएम निधि योजना के 872,  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10,  भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत 17 तथा टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 35 प्रकरण स्वीकृत कर वितरित कराए गए इसके साथ ही 2784 पशुपालकों के केसीसी बनाए गए।


संबल 2.0 के तहत 35880 हितग्राहियों का पंजीयन
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल 2.0 के तहत जिले में कुल 41674 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 35 हजार 880 हितग्राहियों के आवेदन का पंजीयन किया जा चुका है। इसमें अपात्र लोगों के 3863 आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसी प्रकार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत अभी तक 17248 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।  

Source link

Tags :

संबंधित ख़बरें

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा

अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा

शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR

शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी

लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन