: विकास यात्रा में सौगातों की झड़ी: पुष्पराजगढ़ को करोड़ों के विकासकार्यों का तोहफा, लोकार्पण और शिलान्यास, हीरा सिंह श्याम ने कहा- विकास से बदलेगी हर गांव की तस्वीर
किस पंचायत को कितने का तोहफा ?
बड़ी तुम्मी- 75 लाख 39 हजार
ठुनगुनी - 43 लाख 79 हजार
कुई - 61 लाख 86 हजार
पडमनिया - 56 लाख 75 हजार
खरसोल- 60 लाख 20 हजार
धुराधर- 74 लाख 30 हजार
छीर पानी - 38 लाख 10 हजार
टिटही - 24 लाख 40 हजार
मिट्ठु महुवा- 39लाख 5 हजार
दोना- 52लाख 10 हजार
कुम्हनी- 56लाख 40 हजार
बुलहु पानी- 35लाख 52 हजार
कोडार - 48 लाख 40 हजार
बघाड़- 18 लाख 99 हजार
इसके साथ ही मनरेगा से संचालित अन्य योजनाओं के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया. इसके अलावा लोगों को विकास यात्रा के संदर्भ में संवाद किया गया. साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं का हित लाभ वितरण किया गया.
इस दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि हर गांव और व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. किसानों के खेत में तालाब, आवासीय पट्टा, भूमिहीन पट्टा, पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र, खसरा/बी वन समेत कई फायदे आज ग्रामवासियों को दिया गया.
हीरा सिंह श्याम ने कहा कि शिवराज सरकार की योजनाएं हर गांव, हर कस्बे तक पहुंचेगी. सरकार की योजनाओं को ग्रामों तक पहुंचाने विकास यात्रा निकाली गई है. इससे लोगों को पता चल रहा है कि किस योजना का कैसे फायदा लें. ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि कौन कौन सी योजनाएं चल रही है. ग्रामीणों को आवासीय पट्टा, भूमिहीन पट्टा बांटे जा रहे हैं.
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदामा सिंह, जिला पंचायत सदस्य दरोगा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल सिंह मार्को, जनपद के पूर्व सदस्य और अमदरी सरपंच रामकुमार सिंह, पूर्व जनपद सदस्य छोटा सिंह, मंडल अध्यक्ष अंगद नायक, वरिष्ठ नेता जगवीर सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. साथ ही सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे.Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन