MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

: Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh: प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत, फटाफट चेक करिए रूट प्लान

Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh: प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत, फटाफट चेक करिए रूट प्लान

Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। थोड़ी देर में वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। प्रियंका का इस साल का यह तीसरा दौरा है।

मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत करते सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के नेता।

प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश की 98 लाख महिला वोटर्स को साधने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है।

सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा, उनके साथ मौजूद पुलिस टीम।
सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा, उनके साथ मौजूद पुलिस टीम।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक लोग आने पर वे आसानी से प्रियंका का भाषण सुन और देख सकें।

लोगों के बैठने के लिए बनाए गए अलग-अलग डोम शेड और रखी गई कुर्सियां।
लोगों के बैठने के लिए बनाए गए अलग-अलग डोम शेड और रखी गई कुर्सियां।
 

प्रियंका के दुर्ग दौरे के मायने

दुर्ग जिला प्रदेश का VIP जिला माना जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही है और अगर केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे। कवर्धा से मोहम्मद अकबर। अहिवारा से गुरु रुद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया मंत्री हैं।

बीजेपी लगातार सरकार को शराबबंदी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर घेरने में लगी है। भिलाई में प्रियंका की रैली से महिला वोटर्स के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। दुर्ग संभाग में कुल 20 विधानसभा सीट है। इनमें से 18 सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस यह मौका चूकना नहीं चाह रही है। दुर्ग संभाग में 47 प्रतिशत वोट महिलाओं के हैं।

इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद जांजगीर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। खड़गे का तीसरा दौरा राजनांदगांव जिले में हुआ था। यहां भी भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया था और एक अब एक बार फिर से भरोसे का सम्मेलन बलौदाबाजार जिले में आयोजित किया जा रहा है और यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

पुलिस प्रशासन ने तय किया रूट प्लान

पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग तय किए गए हैं।

दुर्ग पुलिस ने कार्यक्रम के लिए तय किया है ये रूट।
दुर्ग पुलिस ने कार्यक्रम के लिए तय किया है ये रूट।
 

इन मार्गों पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

  • खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
  • उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
  • पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
  • पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
  • धमधा नाका से वाय शेप ओवर ब्रिज की ओर
  • नेहरू नगर से सेक्टर की ओर

कार्यक्रम स्थल के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  1. कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक धमधा नाका-ग्रीन चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक-मालवीय नगर चौक-वाय शेप ओवर ब्रिज-32 बंगला-सेक्टर 09 चौक-सेक्टर 08 चौक होते हुए बीएसपी स्कूल मैदान सेक्टर 07 में बस पार्किंग एवं दशहरा मैदान सेक्टर 07 में कार पार्किंग करेंगे।
  2. राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक-बोरसी चौक-जेल तिराहा-ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज-एमडी चौक होते हुए पंथी चौक के बाजू मैदान सेक्टर 10 ग्राउण्ड में बस एवं रूआबांधा सप्ताहिक मार्केट के सामने कार पार्किंग करेंगे।
  3. रायपुर, अहिवारा, कुम्हारी, भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाऊस-मुर्गा चौक-बीएसएनल चौक-पाण्डेय चौक होते हुए सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड में एवं सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में बस और सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार पार्क करेंगे।
  4. धमतरी, अभनपुर, पाटन, उतई की ओर से आने वाले बस चालक रिसाली दशहरा मैदान एवं कार चालक डी.पी.एस. स्कूल के सामने पार्किंग करेंगे।
  5. नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन चालक सेक्टर 07 मार्केट के सामने एवं पानी टंकी मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे।
  6. वीवीआईपी पास वाहन चालक बेरोजगार तिराहा (परिवार चौक) से बैक परिसर पार्किग में वाहन खड़ा करेंगे।
  7. वीआईपी पास एवं मीडिया वाहन चालक जंयती स्टेडियम कटिंग फारेस्ट एवेन्यू मार्ग से स्टेडियम के पीछे वाहन पार्क करेंगे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन