Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: मोदी सरकार का बड़ा फैसला ! 3 दिन के अंदर देशभर में बंद हो जाएगा मुफ्त राशन का वितरण, 80 करोड़ जनता पर पड़ेगा PMGKY बंद होने का असर

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Nov 2, 2021

मोदी सरकार का बड़ा फैसला !  3 दिन के अंदर देशभर में बंद हो जाएगा मुफ्त राशन का वितरण, 80 करोड़ जनता पर पड़ेगा PMGKY बंद होने का असर
नेशनल डेस्क। कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था. महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था. लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों से लेकर छोटा-मोटा व्यापार करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. काम न चलने की वजह से लोग एक वक्त की रोटी का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे थे. देश के एक बड़े वर्ग की इसी समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” (PMGKY) की शुरुआत की थी. 80 करोड़ देशवासियों को मिला PMGKY का लाभ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत भारत के करीब 80 करोड़ राशनकार्ड धारक को प्रति महीना, प्रति सदस्य 5 किलो अधिक अनाज (गेहूं-चावल) दिया गया. बताते चलें कि देश के जिस नागरिक के पास भी राशन कार्ड उपलब्ध है, वह अपने कोटे के राशन के साथ-साथ इस योजना के तहत हर महीने 5 किलो अतिरिक्त राशन प्राप्त कर रहा है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला ये राशन बिल्कुल मुफ्त है, जिसने देश के करोड़ों गरीबों की दो वक्त की रोटी की मुसीबतों को दूर दिया था. इस साल दीपावली तक चलेगी योजना इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारक के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो अतिरिक्त गेहूं और चावल दिया गया. बताते चलें कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जिसे पिछले साल दीपावली और छठ पूजा तक चलाया गया था. इसके बाद फिर इस साल जब देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो एक बार फिर देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था और इसी के साथ PMGKY 2.0 की शुरुआत हुई. योजना के दूसरा चरण भी दीपावली तक यानी 4 नवंबर तक जारी रहेगा और फिर बंद कर दिया जाएगा. PMGKY बंद होने के बाद देश के सभी राशन कार्ड धारकों को पहले की तरह की अनाज का वितरण किया जाएगा. जहां राशन कार्ड धारकों को कोटे से मिलने वाले राशन के लिए मामूली कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला अतिरिक्त राशन पूरी तरह से मुफ्त था, जिसके लिए एक पैसे भी नहीं लिए जाते थे. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन