Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: Satyendar Jain Video: सत्येंद्र जैन के जेल में चल रहे मजे भाजपा बोली - इसीलिए केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरते

News Desk

News Desk / Sat, Nov 19, 2022

Satyendar Jain Video: सत्येंद्र जैन के जेल में चल रहे मजे भाजपा बोली - इसीलिए केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरते

Satyendar Jain Video: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में कैद अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के मजे चल रहे हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वीडियो से साफ है कि किस तरह सजा के नाम मजाक हो रहा है। कुल मिलाकर तीन वीडियो सामने आए हैं, जो 13 सितंबर, 14 सितंबर और 21 सितंबर 2022 के हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सत्येंद्र जैन अपनी बैरक में बिस्तर पर लेटे हैं। उनके साथ तीन लोग हैं। कोई उनके हाथ दबा रहा है, तो कई पैरों की मसाज कर रहा है। एक शख्स ऐसा है जो तीनो वीडियो में दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि इसे सत्येंद्र जैन की सेवा में 24 घंटे के लिए लगाया गया हो।

Satyendar Jain CCTV video Read Latest Updates

सत्येंद्र जैन के जेल में मजे करते वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने केजरीवाल पर तंज कसा। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए... अब तो सबूत पर्याप्त होंगे...! क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी.?

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा, आम आदमी पार्टी ने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाईं ! देखिए कैसे हवाला मामले में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं...बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं। इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नहीं करते अरविंद केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए?

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने ट्वीट में लिखा ओह तभी कहूं कि अरविंद केजरीवाल बार बार क्यों कहते हैं -- हमे जल जाने से नहीं डरना है।

भाजपा नेता कह रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का सच्चा चेहरा है। सत्येंद्र जैन में जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा इसलिए भी भड़क गई है क्योंकि सत्येंद्र जैन की जेल में चल ही अय्याशी के सबूत पहले भी सामने आने के बाद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया है। भाजपा का आरोप है कि सत्येंद्र जैन के परिवार ने केजरीवाल को धमका रखा है कि यदि मंत्री पद से हटाया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री के काले चिट्ठे और धन उगाही के किस्सा उजागर कर देंगे।

गुजरात चुनाव पर पड़ेगा असर

सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा गुजरात चुनावों में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। केजरीवाल ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते रहते हैं और उनके मंत्रियों का ऐसा चाल चरित्र उजागर हो रहा है।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन