: 4 बैक कैमरा के साथ Xiaomi का बाहर की ओर फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, देखें फोटो
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी के आउटफोल्डिंग फोन की फोटो एक टिप्स्टर ने ट्विटर पर लीक की हैं। फोन Snapdragon 855 के साथ देखा गया है। साथ ही इसमें 5जी सपोर्ट के लिए X50 मॉडम भी है। टिप्स्टर कूबा वोज्सीचॉक्सी ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। आउटवार्ड फोल्डिंग फोन के लिए पेटेंट सबसे पहले 2020 में सामने आया था। इसके बारे में उस वक्त जानकारी लेट्सगोडिजिटल की ओर से दी गई थी।
This is a prototype of the Xiaomi outward folding phone that was patented but never actually shipped (or even leaked in real life). More details and photos below 🧵👇 pic.twitter.com/wMgCdCnUx2
— Kuba Wojciechowski⚡ (@Za_Raczke) November 17, 2022
इस बीच Xiaomi की अपकमिंग सीरीज Xiaomi 13 को लेकर भी लीक्स का सिलसिला जोरों पर है। खबर है कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लिए इंटरनल टेस्टिंग एशिया के विभिन्न देशों में शुरू हो चुकी है। संभावना है कि कंपनी इस सीरीज को 2023 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Xiaomi 13 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
Xiaomi 13 सीरीज के डिजाइन की बात करें तो इसमें डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। Xiaomi 13 Pro में डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का बताया गया है। डिस्प्ले में E6 LTPO फीचर है और इसका रिजॉल्य़ूशन 2K बताया गया है। अभी तक जो लीक्स सामने आए हैं, उनके मुताबिक इस सीरीज में कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले देगी। फोन के डाइमेंशन 152.8 x 71.5 x 8.3mm हैं और मोटाई 10.3mm होगी, ऐसा कहा गया है। बहरहाल, कंपनी की ओर से इस सीरीज को लेकर अधिकारिक तौर पर किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन