: IND vs AUS Head to Head in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
IND vs AUS ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च 2023 को खेला जाना है। इसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है ऐसे में दोनों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड को जान लेना बेहद जरुरी है।
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं हालांकि वे पारिवारिक कारणों के चलते पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालने वाले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हैं और स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे।
IND vs AUS Head to Head in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 143 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 53 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 64 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 29 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
IND vs AUS ODI Series Schedule: ये है सीरीज का शेड्यूल
-IND vs AUS 1st ODI: 17 मार्च – वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई
-IND vs AUS 2nd ODI: 19 मार्च – वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम
-IND vs AUS 3rd ODI: 22 मार्च, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन